फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   On Samadhan Diwas DM and SP heard complaints at Koirauna police station

Bhadohi News: समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने कोइरौना थाने में सुनी शिकायतें, निस्तारण के लिए टीम का गठन

Sat, 24 May 2025 09:16 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 24 May 2025 09:16 PM IST
सार

समाधान दिवस पर डीएम और एसपी ने कोइरौना थाने में शिकायतें सुनी। जानकारी के अनुसार 86 शिकायतें लंबित मिली जिसके बाद शिकायतों के निस्तारण के टीम का गठन किया गया। 97 प्रार्थना पत्रों में राजस्व विभाग के 89 और पुलिस के आठ मामले सामने आए।
 

विज्ञापन
On Samadhan Diwas DM and SP heard complaints at Koirauna police station
समाधान दिवस पर सुनवाई करने पहुंचे अधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ज्ञानपुर जिले के नौ थानों में शनिवार को समाधान दिवस में आए 86 शिकायतों का निस्तारण नहीं हो सका। पूर्व की तरह एक बार फिर निस्तारण के लिए राजस्व और पुलिस टीम का गठन किया गया। कुल 97 प्रार्थना पत्रों में 89 राजस्व विभाग और आठ पुलिस विभाग के शामिल रहे।

विज्ञापन


समाधान दिवस पर शनिवार को कोइरौना थाने में डीएम शैलेश कुमार और एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने शिकायतें सुनी। डीएम ने कहा कि दूर-दराज से आने वाले फरियादियों की समस्या का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए। जमीन से जुड़े सभी प्रकरणों में पुलिस और राजस्व की टीमों को संयुक्त रूप से मौके पर जाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस विभाग के आंकड़ो पर गौर करें तो थानों में कुल 97 मामले आए। इसमें राजस्व के 89 और पुलिस के आठ रहे। आठ पुलिस और तीन राजस्व का मामला निस्तारण किया गया। इसके बाद डीएम और एसपी ने कोइरौना थाने के भोजनालय, शस्त्रागार, मालखाना और महिला हेल्प डेस्क आदि का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊंज थाने में एसडीएम ज्ञानपुर शिव प्रकाश यादव की अध्यक्षता में फरियाद सुनी गई। ज्ञानपुर कोतवाली में एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गई। प्रभारी निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि यहां कुल 12 मामले आए, जिसमें एक का निस्तारण नहीं हो सका। इसके लिए टीम गठित की गई है।

सुरियावां कोतवाली में कुल आठ मामले आए, जिसमें दो पुलिस और छह राजस्व विभाग के रहे। यहां पर एक मामले का निस्तारण किया गया। तहसीलदार अजय सिंह ने शिकायतें सुनकर निस्तारण का भरोसा दिया। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अजीत श्रीवास्तव आदि रहे।


दुर्गागंज थाना परिसर में उप जिलाधिकारी न्यायिक भान सिंह और थाना प्रभारी रामनयन यादव ने फरियादियों की फरियाद सुनी। कुल सात मामले आए हुए थे, जो राजस्व संबंधित थे। जिनमें से एक का निस्तारण किया गया। इस मौके पर सत्य नारायण सिंह यादव, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार चौरसिया, मूलचंद, फकीरचंद, सुगम देवी, अनीता त्रिपाठी, शिवजीत यादव, हरिकेश पांडेय, अखिलेश्वर राम तिवारी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed