फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Old man riding bike dies due to collision with Bolero

Bhadohi News: बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की मौत

Mon, 15 Apr 2024 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Old man riding bike dies due to collision with Bolero
ऊंज। थाना क्षेत्र के वहिदा मोड़ के पास बोलेरो की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। उनकी बहू और एक युवक घायल हो गए। तीनों प्रयागराज से दवा लेकर लौट रहे थे। जहां मोड़ के पास अचानक बोलेरो से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन

ऊंज के पूरे नगरी बनौधा निवासी सोभनाथ यादव (70) सोमवार को अपनी बहू पूजा यादव (38) और रिश्तेदारी के युवक शिवम यादव (29) के साथ बाइक से प्रयागराज के बरौत दवा लेने के लिए गए हुए थे। बाइक शिवम चला रहा था। लौटते समय वहिदा मोड के पास अचानक एक बोलेरो ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको गोपीगंज सीएचसी लाया गया। जहां सोभनाथ की स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। शिवम व पूजा का गोपीगंज सीएचसी में उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोभनाथ को दो बेटे हैं। दोनों की शादी हो गई है।
विज्ञापन


डंफर पेड़ से टकराई, चालक घायल
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के सिंहपुर के समीप सोमवार को सुबह 10 बजे अनियंत्रित डंफर पेड़ से टकरा गई। इससे चालक मुख्तार 28 निवासी सैदाबाद प्रयागराज घायल हो गया। ग्रामीणों की मदद से चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। डंफर का अगला क्षतिग्रस्त हो गया। एंबुलेंस के ईएमटी प्रांजल शुक्ला और पायलट विपिन गुप्ता ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed