फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Officer not leaving headquarters without permission: Mandalayukta

बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़े अफसर : मंडलायुक्त

Wed, 16 Dec 2020 06:05 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
Officer not leaving headquarters without permission: Mandalayukta
गोपीगंज के ककराही स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण करतीं मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला। - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। अधिकारी अपने कार्यशैली में परिवर्तन लाकर शासन की मंशानुसार कार्यों को प्राथमिकता से कराएं। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जरूरतमंदों तक सरकारी लाभ पहुंचाया जाए। कोई पात्र न छूटे और अपात्रों को लाभ न मिले। जिले की नोडल अधिकारी और मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला ने कहा कि जिले के दो दिवसीय दौरे के अंतिम दिन बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उक्त बातें कही।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को बिना अनुमति के मुख्यालय न छोड़ने की हिदायत दी। विभागवार कए कार्यों की समीक्षा की। उसके बाद कार्यदायी संस्थाओं की निर्माणाधीन बड़ी परियोजनाओं को अविलंब पूर्ण कराने का निर्देश दिया। कहा कि जो अधूरी परियोजनाएं हैं उसे पूर्ण कराएं। जनशिकायतों, जमीन विवाद, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छता मिशन, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य योजनाओं का हाल जाना। इस मौके पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद, एसपी रामबदन सिंह, सीडीओ भानु प्रताप सिंह, एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्रा, सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, जिला अर्थसंख्या अधिकारी संतोष कुमार आदि रहे।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के बाद मंडलायुक्त ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय और श्रम विभाग का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएसए को निर्देश दिया कि बच्चों को दिसंबर तक स्वेटर, जूता, मोजा उपलब्ध करा दिया जाए। श्रम विभाग में अधिक से अधिक पंजीयन कराने का निर्देश दिया। उन्होंने श्रम विभाग में चल रही मृत्यु एवं अंत्येष्टि विकलांग सहायता योजना के तीन लाभार्थी शीतला प्रसाद, अमृतलाल, मन्नी देवी को सहायता राशि सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मास्क के मिले कर्मचारियों को लगाई फटकार
लालानगर। मंडलायुक्त प्रीती शुक्ला जनपद भ्रमण के अंतिम दौर में गोपीगंज के ककराही स्थित धान क्रय केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां तैनात अधिकारी और कर्मचारी बिना मास्क के दिखे। इसको लेकर नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कड़ी फटकार लगाई। केंद्रों पर आने वाले किसानों को जरूरी सुविधाएं मुहैया कराएं। केंद्र प्रभारियों से कहा कि सभी केंद्रों पर लेखपालों के साथ किसान मित्र भी मौजूद रहेंगे । इस मौके पर जिला खाद्य विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed