फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now the purchase of paddy will be done at 30 centers

...अब 30 केंद्रों पर होगी धान की खरीदारी

Mon, 24 Oct 2022 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Now the purchase of paddy will be done at 30 centers
ज्ञानपुर। फसली सत्र 2022-23 में अब कुल 30 केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी। पूर्व में खरीद केंद्रों की संख्या 21 थी। धान खरीद का शुभारंभ समर्थन मूल्य 2040 और 2060 रुपये प्रति क्विंटल की दर से एक नवंबर को शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

गत वर्ष फरवरी 2021 तक विपणन विभाग ने 21 केंद्रों पर 14988 किसानों से 77074 एमटी धान की खरीद किया था। फसली सत्र 2022-23 में गत माह तक 21 केंद्रों पर ही धान को खरीदने की तैयारी की जा रही थी, लेकिन समर्थन मूल्य पर उपज बेचने वालों की प्रतिदिन बढ़ रही संख्या और एक-दूसरे केंद्रों की दूरी अधिक होने की शिकायतों पर जिलाधिकारी गौरांग राठी ने केंद्र बढ़ाने का निर्देश जारी किया था। डिप्टी आरएमओ देवेंद्र सिंह ने बताया कि पंजीकृत किसानों की संख्या लगभग चार हजार से अधिक होने पर नौ केंद्र और बढ़ाए गए हैं। इनमें 15 केंद्र विपणन, 14 केंद्र सहकारिता, एक केंद्र भारतीय खाद्य निगम से हैं। किसानों की मांग पर कुछ और केंद्र बढ़ाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed