{"_id":"6aaede8d1bcc3fbfe50716d5","slug":"now-the-board-will-conduct-practicals-of-high-school-science-and-home-science-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-148819-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: अब बोर्ड कराएगा हाईस्कूल विज्ञान-गृहविज्ञान का प्रैक्टिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: अब बोर्ड कराएगा हाईस्कूल विज्ञान-गृहविज्ञान का प्रैक्टिकल
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल की विज्ञान और गृह विज्ञान विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब इन विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं स्कूल स्तर पर नहीं होंगी। यूपी बोर्ड अब सीधे अपनी निगरानी में इन परीक्षाओं का आयोजन कराएगा। दोनों विषयों की प्रायोगिक परीक्षा 30-30 अंकों की होगी। इन विषयों को छोड़कर अन्य विषयों में प्रयोगात्मक कार्यों का आंतरिक मूल्यांकन 5 पॉइंट स्केल ग्रेडिंग के आधार पर किया जाएगा।
आगामी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां चल रही हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों की संख्या भी तय हो चुकी है। करीब 52 हजार विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्र निर्धारण की अनंतिम सूची भी 21 सितंबर तक जारी हो सकती है। अब प्रायोगिक परीक्षा को लेकर परिषद ने बदलाव किया है। डीआईओएस अंशुमान ने बताया कि नए नियम की जानकारी जिले के सभी विद्यालयों को दी जा रही है। यह बदलाव शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार लाएगा। संवाद