फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Now even serious crimes can be registered at home

Bhadohi News: अब गंभीर अपराधों में भी घर बैठे दर्ज हो सकेगी प्राथमिक

Tue, 02 Jul 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Now even serious crimes can be registered at home
भदोही। जनपद के विभिन्न थानों में सोमवार को सीआरपीसी और आईपीसी की धाराओं में हुए परिवर्तन और नए न्यायिक प्रक्रिया के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। भदोही कोतवाली में अपर पुलिस अधीक्षक डाॅ. तेजवीर सिंह ने नए अपराधिक कानून के बारे में बताया। कहा कि अब गंभीर अपराधों की घर बैठे प्राथमिकी दर्ज होगी।
विज्ञापन

बताया कि अब भारत के नागरिकों को अंग्रेजों के बनाए कानून से मुक्ति मिल गई है। नए न्यायिक प्रक्रिया की प्राथमिकि दर्ज कराने से लेकर हर जानकारी पीड़ित के मोबाइल पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा पीड़ितों को थानों और कोतवाली की दौड़भाग कम करनी पड़ेगी। संचालन कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार त्रिपाठी ने किया।
विज्ञापन

पुलिस उपाधीक्षक अजय चौहान ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर जमील अंसारी, मिथिलेश कुमार, पन्ना लाल यादव, दानिश सिद्दीकी, लालता सोनकर, हसीब खां, प्रदीप यादव, विष्णू रावत, डा. पियूष जयसवाल आदि रहे। इसी तरह सुरियावां कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक सुरियावा बृजेश सिंह ने तीन नए अपराधी कानून से महत्वपूर्ण बदलाव के बारे में बताया। मौके पर प्रधान श्रीराम यादव, प्रधान श्याम यादव, सिल्वेंता यादव, शेषधर गुप्ता, डॉ. चंद्रेश मौर्य आदि रहे। औराई कोतवाली में सीओ चमन सिंह चावड़ा और तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति ने जानकारी दी। मौके पर प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय, सूर्यमणि तिवारी, राजकुमार शुक्ला आदि रहे। ऊंज थाने पर नए कानून को लेकर लोगों को जागरूक किया गया। मौके पर रमाशंकर चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार कनौजिया, विनोद मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed