{"_id":"6297b89ca47ab844585a6fc2","slug":"notice-to-36-beneficiaries-for-non-completion-of-housing-construction-bhadohi-news-vns6567019143","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास निर्माण पूरा नहीं होने पर 36 लाभार्थियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास निर्माण पूरा नहीं होने पर 36 लाभार्थियों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत धनराशि मिलने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा नहीं होने पर डीघ ब्लॉक के अलग-अलग गांवों के 36 लाभार्थियों को बुधवार को नोटिस जारी कर दिया गया। नोटिस में एक माह में आवास निर्माण पूरा नहीं होने पर रिकवरी और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
वर्ष 2020 से 2022 में डीघ ब्लॉक के 99 गांवों के कुल 4,129 पात्र लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित कराने का लक्ष्य ब्लॉक प्रशासन को दिया गया। सत्यापन के बाद 3555 लाभार्थियों को योजना के लाभ के लिए पात्रता घोषित किए जाने के बाद 1.20 लाख रुपये भी प्रथम, द्वितीय और तृतीय किस्त के रूप में उपलब्ध कराए गए। धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद अभी तक 79 फीसदी लाभार्थियों के आवासों के निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं, जबकि तीन फीसदी लाभार्थियों ने छत नहीं ढलवाया है। दो माह पूर्व 300 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया था। कार्रवाई और रिकवरी के भय ने लाभार्थियों ने अधूरे कार्यों को पूरा कराने में तेजी भी दिखाई थी, लेकिन अब भी 36 लाभार्थियों ने अभी नींव तक नहीं डाली है। इस पर ब्लॉक प्रशासन संबंधित लाभार्थियों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। बीडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि धनराशि उपलब्ध होने के बावजूद निर्माण शुरू नहीं कराने वाले 36 लाभार्थियों को नोटिस जारी कर निर्माण पूरा कराने के लिए एक माह का समय दिया गया है। समय समाप्त होने के बाद संबंधित लाभार्थियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर रिकवरी की जाएगी।