फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   NIA reached Bhadohi in search of people associated with PFI organization

Bhadohi News: पीएफआई संगठन से जुड़े लोगों की तलाश में भदोही पहुंची एनआईए

Wed, 26 Apr 2023 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Apr 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
NIA reached Bhadohi in search of people associated with PFI organization
ज्ञानपुर। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम ने मंगलवार को जिले के भदोही के नुरखानपुर मोहल्ले में छापेमारी की। टीम 2022 में बिहार के एक भारत विरोधी अपराधी साजिश मामले में प्रतिबंधित पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से जुड़े लोगों की तलाश में पहुंची थी। बताया जा रहा है कि छापे के दौरान एनआईए की टीम एक संदिग्ध व्यक्ति को उठाकर अपने साथ ले गई। पीएफआई से जुड़े लोगों की तलाश में एनआईए की टीम ने मंगलवार को देश के चार राज्यों में 16 स्थानों पर एक साथ छापा मारी थी। जिसमें उत्तर प्रदेश का भदोही और रामपुर जिला शामिल था। बताया जा रहा है कि सुबह लगभग चार बजे कई वाहनों के साथ पहुंची टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति के यहां छापा मारी और पूछताछ के लिए उसे अपने साथ ले गई। यह भी बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति को एनआईए उठाकर ले गई है। वह वर्षों पहले सिमि (एसआईएमआई) से जुड़ा हुआ था। हालांकि बाद में जब सिमि पर प्रतिबंध लग गया तो वह एक सामान्य जीवन जी रहा था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 2022 में बिहार में हुए एक मामले में शामिल पीएफआई के लोगों की तलाश में एनआईए की टीम जिले में पहुंची थी। बताया कि इस मामले की स्थानीय स्तर पर भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed