{"_id":"659315680130fdc28e05acc8","slug":"new-years-sun-came-out-in-the-fog-atmosphere-remained-warm-due-to-celebration-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-7361-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: कोहरे में निकला नए साल का सूरज, जश्न से माहौल रहा गर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: कोहरे में निकला नए साल का सूरज, जश्न से माहौल रहा गर्म
विज्ञापन
सीतामढ़ी। जिले में नए साल का आगाज हर्षोल्लास के साथ किया गया। साल का पहला दिन सोमवार को होना के कारण जिले के सभी प्रमुख शिव मंदिरों में आस्थावानाें की भारी भीड़ जुट गई। वहीं बाबा बड़े शिव, बाबा तिलेश्वरनाथ, बाबा सेमराध नाथ और सीतामढ़ी पर्यटन स्थलों पर रौनक-रौनक देखी गई। कोई आशीर्वाद प्राप्त कर रहा था तो गंगा की रेती पर बाटी-चोखा का आनंद उठा रहा था। इस दौरान ठंड का असर भी बेअसर रहा।
जिले में नए साल का आगाज घने कोहरे के साथ हुआ। साल का सबसे ठंडा दिन होने के बाद भी नए साल के जश्न में लोगों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। खासकर धार्मिक एवं पर्यटन स्थल सीतामढ़ी में श्रद्धालुओं और सैलानियों का सैलाब उमड़ पड़ा। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे-धजे सैलानियों से सीतामढ़ी का कोना-कोना भरा रहा। नए साल के जश्न में सुबह से ही लोगों का मंदिरों पर जुटान शुरू हो गया। साल का पहला दिन सोमवार का रहा। जिसके कारण शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। गोपीगंज के बाबा बड़े शिव, बाबा तिलेश्वरनाथ, सेमराधनाथ धाम, ज्ञानपुर में सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारे सुबह से ही देखने को मिली। हर-हर महादेव के उद्दघोष के बीच लोगों ने बाबा से नए साल पर आशीर्वाद लिया। उधर सीतामढ़ी में सुबह से लोगों का आना शुरू हुआ तो शाम तक जारी रहा। श्री सीता समाहित स्थल मंदिर, बड़े हनुमान जी मंदिर, शिव मंदिर, पार्किंग स्थल, महर्षि वाल्मीकि आश्रम, सहित गंगा तट लोगों ने दर्शन पूजन कर गंगा की रेती पर मस्ती की। सीतामढ़ी में नए साल के पहले दिन एक लाख लोग पहुंचे। इसी तरह बाबा बड़े शिववाधम परिसर में आयोजित जंगल में मंगल कार्यक्रम में करीब 40 हजार लोगों की भागीदारी रही। वहीं ज्ञानपुर स्थित सिद्धपीठ और सेमराध नाथ धाम में 30 से 35 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया।