फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Never thought Akanksha would take such a step

कभी सपने में नहीं सोचा था आकांक्षा ऐसा कदम उठाएगी : पवन सिंह

Tue, 04 Apr 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Never thought Akanksha would take such a step
चौरी। भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह सोमवार की देर रात भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे के पैतृक गांव बरदहा पहुंचे। उन्होंने परिजनों का सांत्वना देते हुए न्याय की लड़ाई में साथ देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि आकांक्षा के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इस दुख घड़ी में हम सभी उनके साथ है। भोजपुरी अभिनेता के पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ बरदहा गांव में जुट गई।सोमवार को लगभग 10 बजे रात पहुंचे अभिनेता पवन सिंह मृतक आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। कहा कि दुख की इस घड़ी में हम सभी आपके साथ है। आपको न्याय भी मिलेगा। उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि मामले की पुलिस जांच कर रही है और हमें कानून पर पूरा भरोसा है। पीड़ित परिवार को न्याय जरूर मिलेगा। कहा कि मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह ऐसा कदम उठायेगी, क्योंकि जितनी आकांक्षा अंदर से मजबूत थी। हमेशा हंसी मजाक करना, खुश रहने वाली लड़की ऐसा कदम उठा सकती है। हम लोग कभी भी कल्पना नहीं कर सकते हैं। सरकार से हम यही मांग करते हैं कि उस लड़की के साथ न्याय हो और उनके परिवार के साथ न्याय हो। इस घटना से हम सभी को दुख है और इस दुख की घड़ी में हम परिजनों के साथ हैं।
विज्ञापन

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते दिनों वाराणसी सारनाथ के एक होटल में मृत अवस्था में पायी गई थी। घटना के बाद उनका परिवार मुंबई से सीधे वाराणसी पहुंचा। मां मधु दुबे लगातार भोजपुरी गायक व उसके भाई पर बेटी की हत्या का आरोप लगा रही हैं। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी अब तक आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इससे नाराज परिजन व ग्रामीणों ने बीते दिनों चक्काजाम का भी प्रयास किया था। इसके पहले अक्षरा सिंह भी पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed