फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Negligence in disposal of inheritance cases, salaries of 4 accountants withheld

Bhadohi News: वरासत के मामलों के निस्तारण में लापरवाही, 4 लेखपालों का रोका वेतन

Sun, 23 Jun 2024 02:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Negligence in disposal of inheritance cases, salaries of 4 accountants withheld
ज्ञानपुर। एसडीएम औराई बरखा सिंह ने वरासत के लंबित मामलों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर तहसील के चार लेखपालों का वेतन अगले आदेश तक के लिए रोक दिया। अभी तक निस्तारण क्यों नहीं किया गया, इसके लिए स्पष्टीकरण की मांग की गई है। हिदायत दी कि आईजीआरएस समेत अन्य पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करें, अन्यथा सख्ती होगी।
विज्ञापन

18 जून को डीएम विशाल सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में तीनों तहसीलों की राजस्व वसूली एवं पोर्टल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की थी। इसमें एसडीएम को निर्देश दिया था कि सरकारी योजनाओं के आवेदन का सत्यापन, आईजीआरएस, वरासत समेत अन्य लंबित मामलों का समय से निस्तारण कराया जाए। डीएम के निर्देश पर एसडीएम ने विभागीय स्तर पर समीक्षा की। इसमें पाया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद भी वरासत दर्ज करने में बैराखास, पूरेमियां खां, मर्चवार के लेखपाल की ओर से तीन मामलों का निस्तारण नहीं किया गया। भमौरा के राजस्व गांव घटमापुर के लेखपाल रत्नेश पांडेय की ओर से एक, औरंगाबाद के राजस्व गांव बीबीपुर के लेखपाल बृजेश कुमार पाल ने एक और लालानगर के लेखपाल लवकुश कुमार ने एक मामले का निस्तारण नहीं किया। एसडीएम ने लापरवाही बरतने पर चारों लेखपालों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed