फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Navshahari worried for every drop, municipal administration unaware

Bhadohi News: बूंद-बूंद के लिए नवशहरी परेशान, पालिका प्रशासन अनजान

Mon, 30 Oct 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Navshahari worried for every drop, municipal administration unaware
नगर पालिका क्षेत्र में 28 गांवों को जोड़कर तीन नए वार्ड बना दिए गए है। लेकिन नवशहरी लोगों को मूलभूत सुविधा नहीं मिल रही है। नए वार्डों में पेयजल संकट गहरा गया है। पालिका प्रशासन गंभीर नहीं है। नए वार्डों में दर्जनों सबमर्सिबल बेकार पड़े हैं।
विज्ञापन

भदोही नगर पालिका का परिसिमन 2021 में हुआ था। जिसके बाद नगर की सीमा का विस्तार में 28 गांवों को शामिल कर तीन नए वार्ड बनाए गए थे। नगरीय सीमा में शामिल होने वाले गांव के लोग परिसीमन के बाद सुविधा बेहतर होने को लेकर काफी उत्साहित थे। पालिका प्रशासन की उदासीनता से लोगों का उत्साह मायूसी में बदल गई है। दुश्वारियां बढ़ गई हैं। पालिका क्षेत्र में पेयजल की व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए पिछली पालिका सरकार ने बार्डों में दर्जन भर से अधिक सबमर्सिबल लगवाए थे। ज्यादातर सबमर्सिबल खराब हो चुके हैं। इससे क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था चरमराई गई है। जहां-जहां सबमर्सिबल पंप लगे हैं वहां लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। इसमें सबसे जटिल समस्या पेयजल की ही है। रामरायपुर अनुसुचित जाति बस्ती मे कमलेश कुमार, गुलबा, मीना, बिंदो देवी का कहना है कि गांव में थे तभी अच्छा था। प्रधान अथवा बीडीसी से कहकर अपनी समस्या दूर करा लेते थे। गांव के पालिका में शाामिल होने के बाद लोगों की समस्या और बढ़ गई है। अब तो समस्याओं को सुनने वाला भी कोई नहीं है। नए वार्डों में दर्जनों सबमर्सिबल लगाए गए थे उनसे अब तक लोगों को पानी नहीं मिल पा रहा है। कई पंपों के तो अब तक पाइपलाइन विस्तार तक नहीं हो पाया हैं। अहमदपुर, कुकरौठी, रामरायपुर, बनकट, प्रजापतिपुर, हरिरामपुर, सालिमपुर, फत्तुपुर, पिपरी क्षेत्र पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

--
पालिका में शामिल हुई थी 45 हजार आबादी
भदोही नगर पालिका में पहले 25 वार्ड थे, जो 8 किमी के दायरे में फैले थे। मौजूदा बोर्ड के गठन से पूर्व शासन ने अधिसूचित कर भदोही ब्लाॅक के 28 गांवों को नगर पालिका क्षेत्र में मिला दिया। इससे वार्डों की संख्या 28 हो गई, जबकि क्षेत्रफल 8 किमी से बढ़ कर 39 किमी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------

बस्ती मे लाखों खर्च कर पंप तो लगा लेकिन एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ। इस बारे में कई बार पालिका अधिकारियों को भी अवगत कराया गया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। -बृजेश कुमार रामरायपुर (फोटो- 17)

--


नगर पालिका ने नए क्षेत्रों में त्वरित गति से सबमर्सिबल पंप लगाए लेकिन अब तक उनसे जलापूर्ति शुरु नहीं हो सकी है। जबकि हम लोगों को अब ग्राम सभा का सहारा भी नहीं है। -सौरभ उपाध्याय, बनकट (फोटो-15)
--

जो सबमर्सिबल पंप बंद पड़े हैं या किन्हीं कारण से उपयोग में नहीं हैं। जांच कराकर ठीक कराया जाएगा। इसके लिए जेई जलकल से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। इसमे थोड़ा समय लग सकता है। -रविशंकर शुक्ला, ईओ नगर पालिका भदोही।
-------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article