{"_id":"5e1384678ebc3e880c79dbec","slug":"navodaya-vidyalaya-entrance-examination-will-be-held-at-eight-centers-bhadohi-news-vns5035871133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ केंद्रो पर होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ केंद्रो पर होगी नवोदय की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 11 जनवरी को होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इसमें अस्सी सीटों के लिए तीन हजार 101 छात्र-छात्राओं के बीच मुकाबला होगा। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों को प्रवेश पत्र भेज दिया गया है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए नौ जनवरी को केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई है।
केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय की ओर से संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में छठवीं से लेकर इंटरमीडिएट तक छात्र-छात्राओं को आवासीय सुविधा दी जाती है। 2020 में छठवीं कक्षा में एडमिशन के लिए होनहार छात्र-छात्राओं के चयन के लिए 11 जनवरी को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए छह ब्लॉकों में आठ केंद्र बनाए गए हैं। औराई और भदोही में दो-दो केंद्र बने हैं। इनमें तीन हजार 101 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। औराई ब्लॉक में सेंट थॉमस स्कूल गोपीगंज और काशीराम महाविद्यालय इंटर कॉलेज, ज्ञानपुर में विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज, भदोही में वुडवर्ड पब्लिक स्कूल, ग्रीन व्यू स्कूल, सुरियावां में बीपीएमजी पब्लिक स्कूल, अभोली में इंटर कॉलेज दुर्गागंज जबकि डीघ में दयावंती पुंज मॉडल स्कूल सीतामढ़ी शामिल हैं। नवोदय के प्रधानाचार्य सीएम सिंह ने कहा कि सभी ब्लॉकों का प्रवेश पत्र खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंच गया है। परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए नौ जनवरी को केंद्राध्यक्षों और पर्यवेक्षकों की बैठक होगी। 11 जनवरी को सुबह साढ़े 10 बजे तक सभी छात्र-छात्राओं को केंद्रों पर पहुंचना होगा।