फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Navodaya: 198 candidates were absent in the entrance exam

नवोदय : प्रवेश परीक्षा में 198 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

Sun, 08 Feb 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Navodaya: 198 candidates were absent in the entrance exam
पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11वीं में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। तीन केंद्रों पर आयोजित परीक्षा में कुल 198 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। 11वीं में 47 और नौवीं में 151 विद्यार्थी परीक्षा देने के लिए नहीं पहुंचे। अफसरों ने केंद्रो का भ्रमण कर व्यवस्था को देखा।
विज्ञापन

लेट्रल एंट्री के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा नौ और 11वीं की सीटों के लिए प्रवेश प्रकिया पूरी की जाती है। जिसको लेकर छह ब्लॉक के छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था। शनिवार को 11वीं की परीक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, नौवीं की विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉललेज और जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज में हुई। परीक्षा को लेकर सुबह नौ बजे से ही अभिभावक विद्यार्थी संग केंद्रो पर पहुंच गए। सुबह 10.30 बजे तक जांच के बाद प्रवेश दिया गया। सुबह 11 बजे से परीक्षा शुरु हुई। नवोदय के प्रधानाचार्य डॉ. इकरामुद्दीन सिद्दीकी ने बताया कि 11वीं में कुल 163 पंजीकृत छात्र-छात्राओं में 116 उपस्थित हुए और 47 अनुपस्थित र हे। नौवीं में पंजीकृत 697 में 546 उपस्थित और 151 अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्वक तरीके से हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed