{"_id":"65d25c84460312c4c7087574","slug":"my-son-is-fulfilling-my-dreams-i-feel-proud-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-108970-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मेरे सपने पूरा कर रहा बेटा, गर्व से हुआ सीना चौड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मेरे सपने पूरा कर रहा बेटा, गर्व से हुआ सीना चौड़ा
विज्ञापन
ज्ञानपुर। इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल के शानदार प्रदर्शन ने देश को गौरवान्वित किया है। अपनी माटी के सपूत की इस सफलता पर भदोही कुछ ज्यादा ही प्रफुल्लित है। रविवार को यशस्वी के दोहरा शतक लगाने पर उनके पिता ने कहा कि मेरे सपने को पूरा कर रहा है बेटा। इससे सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है. यशस्वी ने 15 दिनों मे दोहरा शतक लगाकर क्रिकेट में अपनी जगह बना ली है। भदोही के सुरियांवा में जन्मे यशस्वी पर क्रिकेट का जुनून बचपन से ही छा गया था। वह सचिन तेंदुलकर बनना चाहते थे। पिता भूपेंद्र जायसवाल शुरुआत में उनको क्रिकेट का ककहरा सिखाया। उसके बाद वह मुंंबई पहुंचे गए। वहां भी काफी जद्दोजहद करने के बाद टीम में जगह बनाई। 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्रिकेट टेस्ट में पदार्पण किया। इंग्लैंड के खिलाफ सीरिज के दूसरे और तीसरे टेस्ट में लगातार दो दोहरे शतक लगाकर उन्होंने दिग्गजों की श्रेणी में जगह बना ली।
इंग्लैंड के खिलाफ पहला दोहरा शतक लगाने की सूचना के बाद पिता उनकी मां कंचन के साथ मुंबई पहुंच गए। रविवार को जब यशस्वी ने दूसरा दोहरा शतक लगाया तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा। उन्होंने बताया कि बेटे पर उन्हें गर्व है। उन्होंने बताया वह भी क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं। बेटा उनके सपनों को पूरा कर रहा है। यशस्वी के पूर्व कोच एनएनएस एकेडमी के प्रशिक्षक मो. आरिफ हुसैन ने बताया कि यशस्वी प्रतिभाशाली खिलाड़ी है। वह कई रिकार्ड तोड़ सकता है। लगातार दो दोहरे शतक यूपी का कोई खिलाड़ी नहीं लगा सका है था।
यशस्वी रिकार्ड की लगा रहा झड़ी
ज्ञानपुर। टी-20 में बेहतर प्रदर्शन के बाद यशस्वी टेस्ट में भी अपनी धमक दिखा दिया है। जुलाई 2023 में वेस्टइंडीज के खिलाफ पदार्पण टेस्ट में ही 171 रनों की पारी खेलकर लंबे समय तक टीम इंडिया की जर्सी में रहने का संकेत दे दिया था। अब इग्लैंड के खिलाफ लगातार दो दोहरा शतक लगाकर दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गया। 2020 में राजस्थान की टीम से आईपीएल की शुरूआत की और उसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा। नीली जर्सी में भी वह लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
यशस्वी के दोहरे शतक से नगर में जश्न
सुरियावां। नगर के युवा क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के लगातार दूसरे दोहरे शतक से समर्थकों और करीबियों में खुशी का माहौल है। रविवार को एक दूसरे को मिठाई खिलाकर लोगों ने खुशी का इजहार किया। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष अवधेश उमर, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रमाकांत गुप्ता, तहसील उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष शेषधर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह, राजू गुप्ता, अनिल वर्मा, रामेश्वर प्रसाद,अशोक जालान, मूलचंद्र साहू, छेदीलाल साहू, अश्वनी साहू, अंकित जायसवाल आदि ने खुशी जताई।