फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Murdered out of revenge: Young man stabbed to death with knives, sensational incident creates stir

बदले की आग में कर दी हत्या: चाकूओं से गोंदकर युवक को उतारा मौत के घाट, सनसनीखेज वारदात से हड़कंप

Fri, 13 Oct 2023 11:16 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 13 Oct 2023 11:16 AM IST
सार

घमहापुर निवासी सौदागर पुत्र अकबरअली अपने साथी इरफान निवासी काशीपुर के साथ मोटर साइकिल से घर आ रहा था। बताया जा रहा है कि घमाहपुर में दोनों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर अपने ही पड़ोसी कासिम, हासिम और आमीन के साथ कहासुनी हो गई है।

विज्ञापन
Murdered out of revenge: Young man stabbed to death with knives, sensational incident creates stir
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली क्षेत्र के घमहापुर में गुरुवार की देर रात 35 वर्षीय एक युवक की चाकू से गोंदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या बदले की भावना से की गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- काशी से गंगा जमुनी तहजीब का संदेश:  मुस्लिम समाज के सहयोग से तालाब ने धरा गंगा का रूप, जुड़ा नया अध्याय
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार घमहापुर निवासी सौदागर पुत्र अकबरअली अपने साथी इरफान निवासी काशीपुर के साथ मोटर साइकिल से घर आ रहा था। बताया जा रहा है कि घमाहपुर में दोनों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर अपने ही पड़ोसी कासिम, हासिम और आमीन के साथ कहासुनी हो गई है। आरोप है कि इसी से आक्रोशित होकर तीनों ने धारदार हथियार से सौदागर की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि इसके पहले जून 2021 में सौदागर व इरफान ने क़ासिम के भाई की हत्या की थी। इस संबंध में वे जेल भी जा चुके थे। बीते 13 महीने से दोनों जमानत पर रिहा थे। जून 2021 में हुई वारदात को लेकर दोनों के बीच पहले से ही तनातनी का माहौल था। सौदागर बनारस में टैक्सी चलाने का काम करता था। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन, एएसपी राजेश भारती सहित कोतवाली पुलिस ने छानबीन की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली में सौदागर की मां सईदुलनिशा की तहरीर पर कासिम सहित तीन पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस फरार आरोपितों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed