फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Murder case against 11 including daughter and son-in-law

पुत्री और दामाद समेत 11 के खिलाफ हत्या का केस

Thu, 24 Dec 2020 04:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 04:35 PM IST
विज्ञापन
Murder case against 11 including daughter and son-in-law
ज्ञानपुर। ऊंज थाने की पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बुधवार को 11 आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। इसमें मृतक की पुत्री और दामाद भी आरोपी बनाए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतक के भाई फूलचंद ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दाखिल कर कहा था कि वह लालचंद की सेवा करते थे। इसके लिए वह मुझे अपनी जमीन-जायदाद देना चाहते थे, जिसकी भनक उनकी पुत्री शीला देवी, दामाद रामधनी निवासी अहीरी-प्रयागराज को लगी तो गत आठ सितंबर को मुंगरी गांव पहुंच यह कहते हुए लालचंद को अपने साथ ले गए कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इलाज कराया जाएगा। आठ अक्तूबर को जब गांव के लोग रजिस्ट्री कार्यालय ज्ञानपुर में किसी काम से गए तो पता चला कि वहां लालचंद के साथ पुत्री, दामाद और कई अन्य उनकी जमीन की रजिस्ट्री करा रहे हैं। उसी दिन अहीरी-प्रयागराज ले जाते समय रास्ते में लालचंद्र की हत्या कर मौत की झूठी सूचना दी गई।
विज्ञापन

थाने में तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई न होने पर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। 21 दिसंबर को सुनवाई करते हुए मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष ने पुलिस को केस दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया। ऊंज थानाध्यक्ष एसके त्रिपाठी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रामधनी, शीला देवी, गोविंदराम, गुलाबधर, श्रीधर, राजपति, राधेश्याम, सुरेश उर्फ आशीष, पंकज कुमार, प्रभुनाथ और चंदन के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed