फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Multipurpose halls will be built in six council schools

Bhadohi News: छह परिषदीय स्कूलों में बनेंगे बहुउद्देशीय हॉल

Sun, 06 Jul 2025 12:29 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose halls will be built in six council schools
ज्ञानपुर। जिले के छह परिषदीय स्कूल जहां 500 छात्रों की संख्या है, वहां बहुउद्देशीय हॉल बनेगा। हॉल बन जाने से ठंड हो या उमस भरी गर्मी या फिर बारिश। परिषदीय स्कूलों में अब कोई भी आयोजन करने में दिक्कत नहीं होगी। परिषदीय स्कूलों को मल्टीपरपज (बहुउद्देशीय) हॉल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। पहले चरण में 500 से अधिक छात्र संख्या वाले विद्यालयों को चयन किया जाएगा। विभाग ने ऐसे विद्यालयों की सूची को तैयार कर ली है। छह कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां 500 से अधिक बच्चे पढ़ते हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 885 प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक और कंपोजिट विद्यालय हैं। इसमें एक लाख 47 हजार बच्चे पंजीकृत हैं। शासन की ओर से बेसिक शिक्षा विभाग के तहत संचालित परिषदीय स्कूलों को कॉन्वेंट और नर्सरी विद्यालयों की तर्ज पर सारी सुविधाओं से सुसज्जित करने के लिए तमाम कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। स्कूलों में टाइलीकरण से लेकर कक्षाओं के लिए कमरों का निर्माण, मरम्मत, बालक बालिका शौचालय, चहारदीवारी का निर्माण और अन्य कार्यों को कराने के लिए ग्राम पंचायतों को निर्देश दिया गया है। इसी सिलसिले में विभिन्न आयोजनों को कराने के लिए मल्टी परपज हॉल को बनवाने की योजना बनाई गई है। जिला समन्वयक निर्माण कुलदीप ने बताया कि शासन से हॉल के निर्माण के लिए 500 से अधिक छात्र संख्या एवं जहां भूमि उपलब्ध है ऐसे विद्यालयों की सूची मांगी गई है। बताया कि विद्यालयों के चिह्नित करने का कार्य किया जा रहा है। छह विद्यालय ऐसे हैं जहां बच्चों की संख्या 500 से अधिक है। जल्द ही सूची तैयार कर भेजी जाएगी। इसके बाद शासन से बजट आवंटित होने के बाद हॉल का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
इन स्कूलों में बनेगा बहुउद्देशीय हॉल
औराई से चार और भदोही ब्लॉक के दो विद्यालय शामिल हैं। इनमें कंपोजिट विद्यालय हरियावं, सरोई, उच्च प्राथमिक विद्यालय डभका, कंपोजिट विद्यालय बेजवां, चकलाला और उगापुर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed