{"_id":"653d4b80c0da7309a6024c18","slug":"mp-expressed-displeasure-over-negligence-in-mnregamp-expressed-displeasure-over-negligence-in-mnrega-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-4965-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मनरेगा में लापरवाही पर सांसद ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मनरेगा में लापरवाही पर सांसद ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक शनिवार को भदोही ब्लॉक सभागार में सांसद डॉ. रमेश चंद्र बिंद की अध्यक्षता में हुई। इसमें सांसद ने जन कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति जानी। लंबित परियोजनाओं को समय से पूर्ण करने एवं आश्रम पद्धति विद्यालय वीरमपुर को जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया। डेंगू के रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने, अस्पतालों से मरीजों को रेफर कम करने का निर्देश दिया।
सांसद रमेश चंद्र बिंद ने कहा कि कई स्वास्थ्य केंद्रो पर चिकित्सकों के समय से न बैठने की शिकायतें मिल रही हैं। इसमें सुधार लाया जाएं। विद्युत विभाग की समीक्षा में अधीक्षण अभियंता ने बताया कि आरडीएस योजना में अब तक 126 किलोमीटर तार बदले गए। 11 हजार केवी के 29 हजार तार बदल दिए। डीएम को वीरमपुर में बने आश्रम पद्धति विद्यालय को शुरू कराने के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति आदि की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया। सांसद ने मनरेगा में 100 से कम दिनों का रोजगार मिलने पर नाराजगी जताई। उपायुक्त मनरेगा को सुधार करने के साथ ही अधिक लोगों को काम देने का निर्देश दिया। एक्सईएन नहर को निर्देशित किया कि रबी बोआई शुरू होने के पूर्व ही नहरों में पानी छोड़ा जाएं। जिससे किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। सीडीओ को निर्देश दिया कि 2023 में जिन-जिन गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया, उसकी सूची और कितनी शिकायतें आई एक सप्ताह में जानकारी दें। डीएम गौरांग राठी ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, वृद्धावस्था पेंशन योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, मिड डे मील योजना, सर्व शिक्षा अभियान सहित अन्य योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर प्रियंका बिंद, प्रशांत सिंह, चेयरमैन जितेंद्र गुप्ता, घनश्याम दास गुप्ता, निगरानी समिति के सदस्य मंडल सोनकर, सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक, पीडी आदित्य कुमार, डीडीओ ज्ञान प्रकाश, डीसी मनरेगा राजाराम, डीसी रोजगार श्यामजी मौजूद आदि रहे।