फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Movement of clouds increased, no relief from humidity

Bhadohi News: बादलों की आवाजाही बढ़ी, उमस से राहत नहीं

Tue, 25 Jun 2024 01:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
Movement of clouds increased, no relief from humidity
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में पूरे दिन बादलों की आवाजाही रही। नम हवाओं से गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन उमस अब भी कायम है। दो से तीन दिनों तक तापमान में जहां गिरावट हुई। वहीं सोमवार को अधिकतम एक से कम तो न्यूनतम तापमान करीब सात डिग्री तक बढ़ गया। इसके कारण उमस से लोग परेशान दिखे।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह बंगाल में अटकने के बाद मॉनसून अब फिर सक्रिय हो गया है। इसके कारण मौसम का मिजाज भी बदलने लगा है। पिछले एक सप्ताह से जिले में बादलों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन सोमवार दोपहर बाद काले बादल छा गए। उम्मीद थी कि बारिश होगी, लेकिन गरज-चमक के साथ कुछेक स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। तेज हवाएं चलने से बादल हट गए, हालांकि आसपास के जिलों में बारिश होने से हवाएं नम हो गई हैं। दोपहर तक उमस से लोग बेहाल दिखे। घरों में लोग पंखे, कूलर आदि के सामने बैठकर राहत पाने का प्रयास करते रहे। दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारी पसीने से तर बतर दिखे। तापमान तीन दिनों की अपेक्षा आज बढ़ गया। न्यूनतम तापमान 30.3 और अधिकतम 39.9 डिग्री पहुंच गया जबकि 23 जून को न्यूनतम 23 और अधिकतम 39.3 डिग्री रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि मॉनसून अब नजदीक आ चुका है। 25 जून से हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed