{"_id":"6afa0a67e4dc6484b002b33a","slug":"allegation-treatment-costs-not-paid-fir-registered-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-151466-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोप : इलाज का खर्च नहीं दिया, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोप : इलाज का खर्च नहीं दिया, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
कोतवाली में एक सड़क हादसे के मामले में अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की गई।
पीड़िता फोटो देवी निवासी केशवपुर सरपतहां का आरोप है कि एक साल पहले हुए हादसे में उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई।
महिला ने बताया कि 11 दिसंबर 2024 को ज्ञानपुर के शिवरामपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के पास उनके पति पन्नालाल गौतम दानूपुर बाजार जा रहे थे। इस बीच नित्यानन्द सिंह की तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी।
जिसमें पन्नालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले ज्ञानपुर के सरकारी अस्पताल, फिर बीएचयू ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार मालिक नित्यानंद सिंह को बुलाया। नित्यानंद ने इलाज का खर्च उठाने का वादा किया। पुलिस ने लिखित आश्वासन लेकर उन्हें और उनकी गाड़ी को छोड़ दिया। आरोप लगाया कि वाराणसी में पति का लंबे समय तक इलाज कराया। बाद में नित्यानंद ने इलाज का कोई खर्च नहीं दिया और फोन भी नहीं उठाया।
विज्ञापन
इस मामले में कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले में पीड़िता ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शिकायत दर्ज कराई।
प्रभारी निरीक्षक राम सरीख गौतम ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।