{"_id":"6afa0b67f6ae8c494309a2b9","slug":"after-4-months-on-november-20-lord-vishnu-will-awaken-from-his-yoga-nidra-divine-slumber-and-auspicious-ceremonies-will-commence-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-151429-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 4महीने बाद 20 नवंबर को योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 4महीने बाद 20 नवंबर को योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु, शुरू हो जाएंगे मांगलिक कार्य
विज्ञापन
चार महीने बाद 20 नवंबर को भगवान विष्णु योग निद्रा से जागृत होंगे। इसी के साथ ही मांगलिक कार्यों की शुरुआत होगी। क्षीर सागर में आषाढ़ शुक्ल एकादशी से योग निद्रारत श्रीहरि कार्तिक शुक्ल एकादशी पर जागृत होंगे।
इसे हरिप्रबोधिनी एकादशी के रूप में मनाया जाता है। जिसे लेकर जिले में विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसी दिन तुलसी विवाह भी होता है। देवोत्थान एकादशी के साथ ही शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश, नींव पूजन आदि कार्य शुरू हो जाते हैं। भावसिंहपुर डूहिया निवासी आचार्य दीनानाथ शुक्ल ने बताया कि भगवान विष्णु आषाढ़ शुक्ल एकादशी को योग निद्रा में चले जाते हैं। कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी को जागृत होने के बाद मांगलिक कार्य शुरू होते हैं। इसी दिन विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।
हरि प्रबोधिनी एकादशी को ही देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है। शुक्रवार को घरों से लेकर मंदिरों तक भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाएगी। शंख, डमरू, मृदंग, झाल और घंटी बजाकर लोग विष्णु को योगनिद्रा से जागृत करते हैं।
विज्ञापन
विभिन्न श्रद्धालु एकादशी का व्रत भी रखते हैं। एकादशी का व्रत करने से घर में सुख-शांति का वास होता है और मां लक्ष्मी-विष्णु की कृपा सदा बनी रहती है।
शादी-विवाह के तैयारी में लोग जुटने लगे हैं। भारतीय सनातन परंपरा में हर तिथि का संबंध किसी देवी-देवता की पूजा से है। कार्तिक माह की एकादशी तिथि का विशेष महत्व है।