फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mournful silence kept schoolchildren

शोकाकुल स्कूली बच्चों ने रखा मौन

Thu, 18 Dec 2014 01:40 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Thu, 18 Dec 2014 01:40 AM IST
विज्ञापन
Mournful silence kept schoolchildren
 पाकिस्तान के पेशावर शहर के आर्मी स्कूल में मंगलवार को आतंकवादी हमले में माए गए सौ से अधिक बच्चों की आत्मा की शांति के लिए जिले के विभिन्न स्कूलों में बच्चों ने दो मिनट का मौन रखा।
विज्ञापन


आतंकवादियों की इस बर्बर कार्रवाई को कायरता का प्रतीक बताया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर बुधवार को जिले के ज्यादातर स्कूलों में छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

केशव प्रसाद राल्ही महाविद्यालय में प्राचार्य मंजूलता की देखरेख में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।  इस मौके पर आलोक त्रिपाठी, अशोक कुमार तिवारी, संजय, नीतू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में प्रबंधक पुनीत मेहरा की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर पेशावर में मारे गए छात्र-छात्राओं के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 ज्ञानपुर के कैंब्रिज एकेडमी में छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर शोक जताया। विकास जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान के स्कूल में आतंकवादी घटना दिल दहलाने वाली घटना है, अपना हित साधने के लिए मासूमों की हत्या करना कदापि उचित नहीं है।


पूर्व माध्यमिक विद्यालय ज्ञानपुर में शिक्षक अखिलेश यादव के देखरेख में छात्र-छात्राओं ने मृतक छात्र-छात्राओं को श्रद्धांजलि दी। आइडियल पब्लिक स्कूल वेदपुर में छात्र-छात्राओं ने श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर प्रबंधक त्रिवेणी पाल सहित कई शिक्षक मौजूद रहे। अभोली संवाददाता के अनुसार, भावापुर स्थित श्याम माडर्न कान्वेंट स्कूल में बुधवार को छात्र-छात्राओं ने मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।



 इस मौके पर प्रधानाचार्य चंद्रेश तिवारी, सुरेंद्र यादव, सुनील मिश्रा, अजीत बिंद, मुकेश उपाध्याय, कौशल आदि रहे। इसी तरह ज्ञान सरोवर निर्मलीकरण अभियान में लगे श्रमदाताओं ने संवेदना            प्रकट की। कहा कि          आतंकवादियों का कोई जाति-धर्म नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed