फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mother poisoning her children in bhadohi two people died took horrifying step due to financial crisis

बच्चों के साथ मां ने खाया जहर: दो लोगों की मौत, गांव में छा गया मातम; आर्थिक तंगी के कारण उठाया खौफनाक कदम

Sun, 30 Jun 2024 04:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 30 Jun 2024 04:18 PM IST
सार

Bhadohi News: परिवार ने आर्थिक तंगी के कारण यह खौफनाक कदम उठाया। आए दिन लोग अपना पैसा लेने के लिए घर पर आते थे। कभी-कभार धमकियां भी दी जाती थीं। पति की मानसिक हालत ठीक न होने के कारण पूरा परिवार कर्ज में डूब गया था। वहीं, मां-बेटी की मौत के बाद पूरे गांव में मातम जैसा माहौल है।

विज्ञापन
Mother poisoning her children in bhadohi two people died took horrifying step due to financial crisis
कोमल की फाइल फोटो और सुमन के शव के पास बिलखते लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पारिवारिक कलह और आर्थिक तंगी से आजिज आए एक ही परिवार के तीन लोगों ने रविवार को विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जहर खाने से मां-बेटी की मौत हो गई। वहीं बेटे की स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। 

विज्ञापन


कोईरौना थाना क्षेत्र के अरई गांव निवासी सुनीत तिवारी की मानसिक हालत ठीक नहीं है। घर में उनकी पत्नी सुमन तिवारी (42) के साथ बेटी कोमल (22), बेटा गोलू (18) और युवराज (20) के साथ परिवार के अन्य सदस्य रहते थे। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार ने गांव में कई समूह वालों से कर्ज ले रखा था, जो आए दिन इनके यहां तगादा को पहुंचते थे। इसी बात को लेकर अक्सर आपस में वाद-विवाद भी होता था। बताया जा रहा है कि रविवार की सुबह भी घर में विवाद हुआ था।

घर में होते थे झगड़े

विवाद के बाद सुनील की पत्नी सुमन ने बेटी कोमल और बेटे गोलू (18) के साथ विषाक्त पदार्थ खा लिया। जिसके बाद तीनों की हालत बिगड़ने लगी। परिजन मां-बेटी को एक निजी अस्पताल और बेटे को डीघ सीएचसी लेकर गए। 

यहां चिकित्सकों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी तरफ डीघ सीएचसी में भर्ती गोलू की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घर में कीटनाशक दवाओं का खाली रैपर पड़ा मिला। 

इस हृदयविदारक घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे कोइरौना थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सहित फ़ॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का गहनता से जांच कर परिजनों से पूछताछ की। 

मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजकुमार शुक्ल, राजू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि अमन सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने मां-बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed