फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Emphasis on contact with voters

Bhadohi News: मतदाताओं से संपर्क पर दिया जोर

Fri, 02 Oct 2026 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on contact with voters
भाजपा कार्यालय पर एमएलसी चुनाव की बैठक में बोलते अति​थि । स्रोत भाजपा
स्नातक और शिक्षक संघ एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय ज्ञानपुर में बैठक हुई।
विज्ञापन

जिसमें स्नातक एमएलसी चुनाव के काशी क्षेत्र संयोजक पूर्व विधायक सुरेंद्रनाथ सिंह ओढ़े व शिक्षक संघ एमएलसी चुनाव के काशी क्षेत्र संयोजक एवं काशी क्षेत्र महामंत्री अजीत रावत ने कार्यकर्ताओं के साथ एमएलसी चुनाव पर चर्चा की।
सुरेंद्रनाथ सिंह ओढ़े ने कहा कि स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर संगठनात्मक स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। कार्यकर्ता मतदाता संपर्क को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक मतदाता तक पहुंचने का कार्य करें।
विज्ञापन

अजीत रावत ने कहा कि शिक्षक समाज से जुड़े मतदाताओं के साथ निरंतर संवाद और संपर्क स्थापित कर चुनाव की तैयारियों को गति दी जाएगी। संगठन की मजबूती ही अभियान की सफलता का आधार है। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने कहा कि आगामी स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी गंभीरता और समन्वय के साथ मतदाताओं से संपर्क कर संगठन की विचारधारा एवं उपलब्धियों को पहुंचाएं तथा चुनाव की तैयारियों को मजबूती से आगे बढ़ाएं। इस मौके पर जिला संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय व शिक्षक संघ एमएलसी चुनाव के जिला संयोजक कुंवर प्रेमचंद मौर्य ने सभी का आभार जताया।

संचालन जिला महामंत्री अखिलेंद्र सिंह बघेल ने किया। इस मौके पर नागेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष ब्रजेश गुप्ता, जिला महामंत्री मनीष पांडेय, राजेश पटेल, गोरेलाल पांडेय, सुरेंद्रनाथ पांडेय, विमल मिश्रा, सतीश चंद्र पांडेय, नवीन मिश्रा, मनोज पांडेय माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed