फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Jang Bahadur Baghel had come to Bhadohi with Bapu's ashes and had built a memorial.

Bhadohi News: बापू की अस्थि लेकर भदोही आए थे जंग बहादुर बघेल, बनवाया था स्मारक

Fri, 02 Oct 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Jang Bahadur Baghel had come to Bhadohi with Bapu's ashes and had built a memorial.
गोपीगंज के बघेल छावनी में जंग बहादुर बघेल बाएं संग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी। स्रोत: बघेल परिवा
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भदोही से भावनात्मक रिश्ता रहा है। आजादी के आंदोलन में उनकी विचारधारा से प्रभावित बघेल परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन

इसी परिवार की वजह से बापू की अस्थियों का एक हिस्सा आज भी भदोही के गोपीगंज क्षेत्र स्थित रामपुर कायस्थान गांव में सुरक्षित है।
महात्मा गांधी की हत्या के बाद वर्ष 1948 में अंतिम संस्कार के पश्चात उनकी अस्थियां उनके कुछ निकट सहयोगियों और अनुयायियों को दी गई थीं। गोपीगंज के जमींदार परिवार से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी जंग बहादुर सिंह बघेल बापू की अस्थियों का एक हिस्सा अपने साथ रामपुर कायस्थान ले आए।
विज्ञापन

उन्होंने इन्हें कलश में सुरक्षित रखकर अपनी जमीन पर एक स्मारक का निर्माण कराया। बापू और बघेल परिवार के बीच आत्मीय संबंध था। जंग बहादुर सिंह बघेल अपनी भतीजी कृष्णा सिंह और भतीजे हृदय नारायण सिंह के साथ गांधीजी के विचारों से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह लंबे समय तक साबरमती और वर्धा आश्रम में भी रहे। जंग बहादुर सिंह बघेल के प्रपौत्र ऋषि सिंह बघेल ने बताया कि महात्मा गांधी काशी नरेश के समय गोपीगंज के बघेल परिवार के अतिथि भी बने थे। उनके अलावा पं.जवाहर लाल नेहरू, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और विनोबा भावे जैसी महान विभूतियों का भी बघेल छावनी में आना-जाना रहा।

जंग बहादुर सिंह बघेल गांधीजी के बेहद करीब थे, लेकिन वह कभी प्रसिद्धि नहीं चाहते थे। इसी कारण गांधीजी की अस्थियों से जुड़े इस स्मारक को भी प्रचार से दूर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed