फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   mother of three children also applied for samuhik vivah yojana in bhadohi

Bhadohi: सामूहिक विवाह योजना का लोगों ने बनाया मजाक, तीन बच्चों की मां ने भी किया आवेदन

Thu, 09 Feb 2023 04:12 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Feb 2023 04:12 PM IST
सार

एक ओर विभाग 12 फऱवरी को प्रस्तावित श्रमिक कन्या सामूहिक विवाह योजना को सफल बनाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा रहा है। वहीं आर्थिक लाभ के चक्कर में कई लोग तथ्य छिपाकर आवेदन कर रहे हैं। अबतक विभिन्न ब्लाकों में सत्यापन के दौरान ऐसे कई मामले पकड़े गए हैं।

विज्ञापन
mother of three children also applied for samuhik vivah yojana in bhadohi
सामूहिक विवाह योजना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकारी अनुदान पाने के लिए लोग क्या-क्या जतन नहीं कर रहे। अब भले ही उन्हें दोबारा शादी ही क्यों न करनी पड़े। ऐसा ही मामला ज्ञानपुर, डीघ और अभोली ब्लॉक में सामने आया है। श्रमिक कन्या सामूहिक विवाह के सत्यापन में ऐसे मामले सामने आए हैं। सत्यापन हुआ तो आवेदक पहले से शादीशुदा निकले। उन्हें दो बच्चे भी हैं। अपात्र मानते हुए उनका आवेदन निरस्त कर दिया। 

विज्ञापन


निर्माण श्रमिक की बेटियों की शादी के लिए सरकार श्रमिक कन्या सामूहिक विवाह योजना चला रही है। इस योजना में श्रमिक की बेटी को शादी में 70 हजार रुपये मिलते हैं। 12 फरवरी को मिर्जापुर के गड़ौली धाम में एक हजार से अधिक जोड़ों की शादी होने जा रही है। सोनभद्र, मिर्जापुर और भदोही के निर्माण श्रमिकों की बेटियों की शादी होनी है।
विज्ञापन


भदोही जिले के छह ब्लॉकों से कुल 186 आवेदन सामूहिक विवाह के लिए आए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह, मयंक मिश्रा और प्रतिमा मौर्य ने सत्यापन शुरू किया तो 186 में 116 आवेदन अपात्र मिले। सत्यापन में गर्भवती, पहले से शादीशुदा और दो से तीन बच्चों की मां ने भी सामूहिक विवाह में शामिल होने के लिए आवेदन किया था। ऐसे आवेदनों को विभागीय स्तर से निरस्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

श्रम प्रवर्तन अधिकारी जेपी सिंह ने कहा कि पात्र 70 जोड़ों को सामूहिक विवाह में भेजा जाएगा। इसके लिए टोकन तैयार किया जा रहा है। 12 फरवरी को निजी वाहनों से सभी को गड़ौली धाम लेकर जाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed