{"_id":"5760602e4f1c1ba57d11b8ca","slug":"morva-river-restoration-initiative","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोरवा नदी के पुनरुद्धार की पहल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोरवा नदी के पुनरुद्धार की पहल
bhadohi hindi news
Updated Wed, 15 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दशक पूर्व तक भदोही के किसानों की लाइफलाइन कही जाने वाली मोरवा नदी की पुनरुद्धार की कवायद शुरू हो गई है। मंगलवार को सोबरी गांव में अभियान का शुभारंभ ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र और जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने फावड़ा चलाकर शुरू किया। विधायक ने कहा कि दलगत राजनीति से ऊपर उठकर मोरवा नदी के पुनर्जीवन प्रदान करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए। मोरवा की स्थिति बेहतर होने से 25 गांव से अधिक किसानों को सहूलियत मिलेगी। मनरेगा के तहत मोरवा को गहरा कर जल संचयन होगा। ग्रामीणों को काम के साथ ही पैसा भी मिलेगा। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने कहा कि मोरवा नदी में आठ स्थानों पर चकडैम बनाकर जल संरक्षण होगा। इससे समय-समय पर किसान अपनी खेती के लिए पानी ले सकेंगे। नदी के दोनों तरफ पौधरोपण किया जाएगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष काजल यादव, सीडीओ आरपी मिश्र, बीडीओ ज्ञानपुपर शैलेंद्र मिश्र, इंद्रपाल सिंह, शीतला प्रसाद बिंद, कमलेश बिंद, जनार्दन, मनोज, संजय पांडेय, मन्नन दूबे, धर्मराज मिश्र, ब्रह्मजीत शुक्ला सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन