फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Morva and Varuna are losing existence, dust is flying

Bhadohi News: अस्तित्व खो रही मोरवा और वरुणा, उड़ रहे धूल

Wed, 21 Feb 2024 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:04 AM IST
विज्ञापन
Morva and Varuna are losing existence, dust is flying
ज्ञानपुर। जल संरक्षण की मुहिम जिले में बेअसर है। जिले की दो प्रमुख नदियां वरुणा और मोरवा अपना अस्तित्व खोने लगी हैं। नदियों के अस्तित्व को बचाने के लिए मनरेगा से छोटे-छोटे डैम भी बनाए गए। इसके बावजूद पानी नहीं रुक रहा है। बरसात के दिनों को छोड़कर दोनों नदियां साल के आठ महीने सूखी ही रहती हैं।
विज्ञापन

जिले के दक्षिणी छोर पर करीब 45 किमी क्षेत्र में गंगा बहती है। जिले मध्य में मोरवा और उत्तरी छोर पर वरुणा नदी है। जिले में वरुणा की लंबाई करीब 37 तो मोरवा नदी की लंबाई 46 किलोमीटर है। दोनों नदियों को पुनर्जीवित करने के लिए साल 2018-19 में तत्कालीन जिलाधिकारी ने पहल शुरू की थी। मनरेगा से नदियों की खोदाई कराई गई। उनको गहरा किया गया ताकि पानी रुके। कुछ जगहों पर छोटे-छोटे चेक डैम भी बनाए गए। इसमें तकरीबन दो करोड़ रुपये भी खर्च हुए। वन विभाग की तरफ से पौधरोपण की कार्ययोजना भी बनी। कुछ स्थानों पर पौधरोपण हुआ, लेकिन वह भी सूख गए। आलम यह है कि फरवरी में ही मोरवा जहां सूख गई है तो वरूणा सूखने की कगार पर पहुंच गई है। मार्च-अप्रैल में दोनों नदियों में धूल उड़ने लगती है। जिससे इनके उद्धार की कवायद फेल होती दिख रही है।
विज्ञापन

इनसेट
10 माह पूर्व आई थी डेनमार्क की टीम
ज्ञानपुर। नदियों के संरक्षण के लिए सरकार ने डेनमार्क से करार किया है। समझौते के तहत डेनमार्क सरकार के सहयोग से प्रदेश की कुल 24 छोटी नदियों का पुनरोद्धार होना है। इसमें वरुणा और मोरवा नदी भी शामिल है। 24 अप्रैल 2023 को वाराणसी आई टीम जिले में भी पहुंची। भदोही के नई बाजार और धौरहरा के समीप बने ड्रेन का अवलोकन किया था। उस दौरान टीम ने नदियों की हालत पर चिंता जताई। टीम ने वरुणा नदी में गिर रहे मोरवा के मुहाने को भी देखा, हालांकि उसके बाद अब तक कोई खास पहल नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरवा की खुदाई के लिए बनेगी कार्ययोजना: डीसी
ज्ञानपुर। मनरेगा उपायुक्त राजाराम ने कहा कि जल संरक्षण के लिए काम चल रहा है। वरूणा के लिए नहीं लेकिन मोरवा से सटे 31 गांव में कार्ययोजना बनवाई जाएगी। पूर्व में भी खुदाई कराई गई थी। बारिश में गंदगी एवं कीचड़ से गहराई भर गई, जिसे दुबारा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed