फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   More than 31 lakh rupees were grabbed in the name of getting Ultratech Cement dealership.

Bhadohi News: अल्ट्राटेक सीमेंट की डीलरशिप दिलाने के नाम पर 31 लाख से ज्यादा हड़पे

Tue, 28 Oct 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
More than 31 lakh rupees were grabbed in the name of getting Ultratech Cement dealership.
नईबाजार (भदोही)। अल्ट्राटेक सीमेंट की एजेंसी दिलाने के नाम पर व्यापारी से 31 लाख 46 हजार रुपये हड़प लिए गए। जब व्यापारी ने अपने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने भदोही कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है। फत्तूपुर, नई बाजार निवासी मुत्तफिल अंसारी ने बताया कि 10 मई, 2024 को उनके मित्र दिनेश सिंह निवासी गुलौरा नई बाजार के साथ सौरभ दुबे निवासी चौरी दुबान, वेदप्रकाश निवासी सिरौली, जरौना मीरगंज और शैलेंद्र शुक्ला उर्फ बब्बन निवासी दरापुर, मीरगंज, जौनपुर उनके घर आए। विपक्षियों ने कहा कि सौरभ अल्ट्राटेक सीमेंट का एरिया मैनेजर है और उन्होंने भदोही का डीलरशिप उन्हें दिलाने का वादा किया। यह भी बताया कि उसके लिए आपको एक फर्म खोलनी होगी। उन्होंने अपने भाई मुश्ताक के नाम पर एक फर्म खोली। आरोप लगाया कि सौरभ दुबे के कहने पर उनके भाई ने नई बाजार के पीएनबी बैंक से 25 लाख रुपये उनके खाते में 25 मई, 2024 को भेजा। इसके अलावा पांच लाख और एक लाख 46 हजार रुपये और भेजे गए। इसके बाद से आरोपी उसे डीलरशिप की कार्रवाई चलने का झांसा देकर गुमराह करने लगे। आरोप लगाया कि आज तक उन्हें अल्ट्राटेक सीमेंट की डीलरशिप नहीं मिली। पता करने पर जानकारी हुई कि सौरभ दुबे कंपनी का एरिया मैनेजर नहीं है बल्कि एक कंपनी का प्रोपराइटर है। अब इन लोगों से पैसा वापस मांगा जा रहा है तो वे धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि व्यापारी की तहरीर पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed