{"_id":"5ef9d1758ebc3e42de778b67","slug":"monsoon-kind-farmers-engaged-in-transplanting-bhadohi-news-vns53284041","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसून मेहरबान, रोपाई में जुटे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसून मेहरबान, रोपाई में जुटे किसान
विज्ञापन
मानसूनी बारिश के बाद भिदिउरा गांव में धान की रोपाई के लिए नर्सरी उखाड़ती महिलाएं।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। जिले में मानसून की मेहरबानी से किसानों की बाछें खिल गई है। झमाझम बारिश होने से किसान रोपाई में जुट गए हैं। कृषि विभाग 27 हजार हेक्टेयर रोपाई का लक्ष्य तय किया है, हालांकि मौसम को देख रोपाई लक्ष्य से अधिक होने की उम्मीद जताई जा रही है। विलंब से नर्सरी डालने वाले किसान रोपाई को लेकर परेशान हैं।
जून के शुरुआती दिनों से जिले में रुक-रुककर बारिश हो रही है। किसी दिन तेज तो किसी दिन सामान्य बारिश हो रही है। स्थिति यह है कि 29 जून तक होने वाली बारिश के सापेक्ष तीन गुना अधिक मेघ बरस चुके हैं। खेतों में लबालब पानी देख किसान चुप नहीं बैठ रहे। वह भी खेतों में नर्सरी उखाड़कर धान की रोपाई शुरू कर चुके हैं, हालांकि जिन किसानों की नर्सरी तैयार नहीं हो सकी है वह काफी परेशान हैं। उनका मानना है कि नर्सरी तैयार होती तो वह भी रोपाई कर देते।
बताते चलें कि जिले में कुल एक लाख 87 हजार किसान पंजीकृत हैं जबकि करीब 75 हजार हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि है। इससे कृषि विभाग की ओर में 44 हजार 148 हेक्टेयर रकबे में खरीफ की खेती तय की गई है, जिसमें 27 हजार 515 हेक्टेयर में धान की रोपाई का लक्ष्य है। जिला कृषि अधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने कहा कि अभी तक अच्छी बारिश हुई है, जिससे 27 हजार के सापेक्ष रोपाई का रकबा बढ़ सकता है। उन्होंने बताया कि 2019 में धान की रोपाई 29 हजार हेक्टेयर में करने काग लक्ष्य रखा गया था, लेकिन मानसून अच्छा होने से 38 हजार हेक्टेयर रकबे में धान की रोपाई की गई।
विज्ञापन
दिनभर रिमझिम बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त
ज्ञानपुर। रविवार देर रात से जारी बारिश का सिलसिला सोमवार को पूरे दिन चलता रहा। लगातार रिमझिम बारिश होने से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों की सड़कें बारिश के कारण खतरनाक हो गईं। आवागमन करने वाले लोग परेशान हो गए। कच्ची सड़कें कीचड़ से सन गईं। उधर किसानों ने धान की रोपाई भी शुरू कर दी। ज्ञानपुर नगर के बालीपुर रोड, पटेलनगर, मुख्यालय रोड और सब्जीमंडी आदि इलाकों में बारिश से स्थिति नारकीय हो गई।