फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Monitoring committee in paper, water police is not in the district

कागज में निगरानी समिति, जिले में नहीं है जल पुलिस

Sat, 15 May 2021 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Monitoring committee in paper, water police is not in the district
ज्ञानपुर। कोरोना संक्रमण काल में गंगा में बहते शव के अंतिम संस्कार के लिए जिले में निगरानी समिति का गठन भले हो गया है, लेकिन अब तक एक शव का संस्कार नहीं हो सका। सिर्फ कागजों में निगरानी समितियां चल रही हैं। जल पुलिस के न रहने से पेट्रोलिंग भी नहीं हो पा रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन कराना प्रशासन के लिए चुनौती है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में मरने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अब तक जिले में 110 से अधिक संक्रमितों की जान जा चुकी है। ज्यादातर परिवार वाले संक्रमित मरीजों का अंतिम संस्कार कर देते हैं, लेकिन कई लोग गंगा में ही शव बहा देते हैं। प्रयागराज सहित अन्य जिलों में बहाए गए नौ से अधिक शव अब तक जिले के रामपुर सहित अन्य गंगा घाटों पर दिख चुके हें। गंगा का जल दूषित न हो और मृतकों का सम्मानजनक संस्कार करने के लिए शासन की ओर से पांच हजार आर्थिक सहायता देने के साथ ही निगरानी समिति का गठन करने का निर्देश दिया गया है। जिले में संबंधित गांव के ग्राम पंचायत अधिकारी और एडीओ के नेतृत्व में निगरानी समिति का गठन किया गया है, लेकिन समिति में शामिल अधिकारी अब तक गंगा घाटों पर ही नहीं पहुंचा। दो दिन पूर्व रामपुर गंगा घाट पर मिले दो शव पानी में बह गए और कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। यह तो एक बानगी है। पांच दिन पूर्व गंगा में मिले छह शव का भी संस्कार नहीं हो सका। जिले में जल पुलिस के न होने से पेट्रोलिंग भी नहीं हो पा रही है। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने कहा कि गंगा में मिलने वाले शव के अंतिम संस्कार के लिए निगरानी समिति गठित है। अगर समितियां काम नहीं कर रही हैं तो उन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed