फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   mobail oteepee se risiv karenge kotedaar raashan

मोबाइल ओटीपी से रिसिव करेंगे कोटेदार राशन

Thu, 25 Mar 2021 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
mobail oteepee se risiv karenge kotedaar raashan
ज्ञानपुर। सिंगल डोर योजना को सफल बनाने के लिए आपूर्ति विभाग ने कमर कस लिया है। योजना को सफल बनाने के लिए अपूर्ति विभाग के अधिकारियों और कोटेदारों की बैठक बुधवार को तहसील सभागार में हुई। बैठक में अधिकारियों ने सिंगल डोर योजना को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया। आपूर्ति निरीक्षक डीघ, अभोली और ज्ञानपुर दिनेश कुमार यादव ने बताया कि आगामी माह से शासन के निर्देश पर जिले में एक अप्रैल से सिंगल डोर योजना लागू किया जाएगा। आगामी माह से एफसीआई गोदाम और कोटेदारों को जोड़ दिया जाएगा। आपूर्ति नरीक्षक ने बताया कि नई योजना के तहत अब कोटेदारों तक एफसीआई विभाग उन्हें सीधे राशन उपलब्ध कराकर मोबाइल पर ओटीपी देगा। जिसको रिसिव करने से समझ लिया जाएगा कि राशन संबंधित ब्लाक के कोटेदार को प्राप्त हो गया है। बताया कि नई व्यवस्था और सिंगल डोर योजना से कालाबाजारी पर रोक तो लगेगी ही घटतौली पर उठने वाले सवाल भी खत्म हो जाएंगे। मार्च में ही तैयार चार्ट कोटेदारों तक उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कोटेदार और विभागीय अधिकारी-कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed