फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   MLA inaugurated three CC roads in Atraulia

Bhadohi News: अतराैलिया में विधायक ने तीन सीसी सड़कों का किया लोकार्पण

Mon, 21 Sep 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
MLA inaugurated three CC roads in Atraulia
सीसी मार्ग का लोकार्पण करती युवती और मौजूद विधायक डॉ. संग्राम यादव। संवाद
विकासखंड क्षेत्र में विधायक निधि से 44.50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली तीन सीसी सड़कों का रविवार को सपा विधायक डॉ. संग्राम यादव ने लोकार्पण किया।ॉ
विज्ञापन

कुल 610 मीटर लंबी इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
विधायक ने बताया कि विकास निधि योजना के तहत तीनों सड़कों का निर्माण कराया गया। कहा कि क्षेत्र का विकास और हर वर्ग को सम्मान दिलाना संकल्प है।
उन्होंने 200 बेड के संयुक्त जिला चिकित्सालय, मकराहा राजकीय पॉलिटेक्निक और समदी राजकीय महिला महाविद्यालय को सपा सरकार की उपलब्धियां बताईं। विधायक ने 69 हजार शिक्षक, लेखपाल भर्ती में आरक्षण, महंगाई और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार पर सवाल उठाए। ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी दी।

अध्यक्षता रामधारी गौड़ और संचालन जयप्रकाश यादव ने की। इस मौके पर सुभाष चंद्र जायसवाल, चंद्रजीत यादव, कन्हैया गौड़, शीतल निषाद, राधेश्याम यादव, रणविजय यादव, कमल यादव, संजय मौर्य, पप्पू यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed