फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Minister-in-charge to plant saplings at KNU hostel

Bhadohi News: केएनयू के हास्टल में प्रभारी मंत्री करेंगे पौधरोपण

Sat, 11 Jul 2026 01:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Minister-in-charge to plant saplings at KNU hostel
ज्ञानपुर। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पौधरोपण अभियान की बैठक ली। इसमें 12 जुलाई को 12 लाख 44 हजार पौधे रोपने को लेकर चर्चा किया। अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह लक्ष्य के अनुसार चिन्हित स्थानों पर पौधरोपण करें। उन्होंने बताया कि काशी नरेश विश्वविद्यालय परिसर में प्रभारी मंत्री एके शर्मा, सांसद डॉ. विनोद बिंदसमेत अन्य जनप्रतिनिधि पौधरोपण का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान में 23 विभागों को लक्ष्य आवंटित किया गया है। सभी विभागाध्यक्षों को सेक्टर मजिस्ट्रेट और उन पर मॉनिटरिंग करने के लिए जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। डीएफओ विवेक यादव ने बताया कि जिले में प्रभारी मंत्री जामुन, अर्जुन, सेमल, आम ,बरगद ,पीपल, पाकड़, बरगद, आंवला, नीम, शीशम, कंजी आदि प्रजाति के पौधे लगाएंगे। डीएम ने 12 जुलाई को जनपदवासियों, स्वयंसेवी संस्थाओं, लायंस क्लब, नेहरू युवा केंद्र ,रेड क्रॉस सोसाइटी, आपदा मित्रो, होमगार्ड, एनएसएस, एनसीसी और अन्य संस्थाओं से अभियान में बढ़-चढ़कर शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि उपायुक्त मनरेगा की देखरेख में मोरवा और वरूणा नदी तट पर भी आधिकाधिक पौधरोपण किया जाए। डीएफओ को निर्देश दिया कि 11 जुलाई तक जिन विभाग ने पौधों का उठान नहीं करें उनकी सूचना दें। इस मौके पर एडीएम शुभांगी शुक्ला, डीपीआरओ सपना अवस्थी, एआरटीओ राम सिंह, बीएसए शिवम पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed