फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Middle aged man from Jaunpur dies after being hit by Ratnagiri Express

Bhadohi News: रत्नागिरी एक्सप्रेस की चपेट में आकर जौनपुर के अधेड़ की मौत

Mon, 17 Jun 2024 03:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man from Jaunpur dies after being hit by Ratnagiri Express
भदोही। भदोही और मोढ़ स्टेशन के बीच मुंबई जा रही रत्नागिरी एक्सप्रेस की चपेट में आने से जौनपुर के रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त जौनपुर के रामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुबान निवासी अशोक कुमार दुबे (59) के रूप में हुई है। घटनास्थल से मिले मोबाइल से रेलवे पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी। इससे परिजन रात में ही पहुंच गए। जीआरपी चौकी प्रभारी लालधर प्रसाद ने बताया कि रत्नागिरी एक्सप्रेस रात्रि 9.56 बजे भदोही स्टेशन से आगे बढ़ी ही थी। इसके बाद उक्त व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया। बताया कि उन्हें लगभग एक घंटे के बाद 10.50 बजे स्टेशन मास्टर से इसका मेमो मिला। उधर रात्रि में भदोही पहुंचे मृतक के परिजनो ने बताया कि मृतक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वे शनिवार को घर से भदोही कोतवाली क्षेत्र के पिपरिस अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। जब रिश्तेदारों से उनके बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि शाम 7 बजे वे घर लौटने की बात कहकर यहां से चले गए थे। हालांकि वे रेलवे रेलवे ट्रैक की ओर जान देने की नीयत से खुद गए थे या वे वहां कैसे पहुंचे यह एक सवाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed