फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mercury reached 42.2 degrees, heat wave and heat created havoc

Bhadohi News: पारा 42.2 डिग्री पहुंचा, लू और उसम ने किया बेहाल

Sun, 26 May 2024 04:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:20 AM IST
विज्ञापन
Mercury reached 42.2 degrees, heat wave and heat created havoc
ज्ञानपुर। जिले में गर्मी का सितम जारी है। तेज धूप और लू के कारण बाहर निकलना दुश्वार हो रहा है। वहीं, उमस बढ़ने से लोग दिन-रात पसीना पोछते रहे। शनिवार का अधिकतम 42.2 और न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री पहुंच गया। शुक्रवार को अधिकतम 40 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। मौसम में आए बदलाव से दो दिन की राहत के बाद शनिवार को फिर प्रचंड धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। एक तरफ तल्ख धूप और गर्म हवाएं चलने से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। वहीं, घर के भीतर उमस से लोग परेशान रहे। पछुआ हवा चलने के कारण तीखी धूप सीधे बदन में चुभ रही थी। शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को 2.2 डिग्री बढ़कर अधिकतम तापमान 42.2 डिग्री सेस्यिस पहुंच गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री बढ़कर 29.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जिससे कारण लोग पसीना से तरबतर होते रहे। वहीं, लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। चिलचिलाती धूप की वजह से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 10.7 डिग्री की वृद्धि हुई। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में दो से तीन डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed