फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Mercury @39 degrees, strong sunlight made us miserable

Bhadohi News: पारा <bha>@</bha>39 डिग्री, तेज धूप ने किया बेहाल

Mon, 15 Apr 2024 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Mercury @39 degrees, strong sunlight made us miserable
ज्ञानपुर। जिले में मौसम लगातार तल्ख होता जा रहा है। दिन चढ़ते ही तेज धूप लोगों का जीना मुहाल कर दे रही है। स्थिति यह है कि दोपहर के समय में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा है। तल्ख होती धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में धूप और भी तीखी होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जिले में इन दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव का असर जरूर बना है, लेकिन दोपहर के समय तीखी धूप लोगों की कठिन परीक्षा ले रही है। वायुमंडीय दबाव के कारण बीते दो से तीन दिनों से आसमान में काले बादल उमड़-घुमड़ रहे थे। रविवार की सुबह हल्की बारिश भी हुई। जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई, लेकिन दोपहर होते-होते साफ हुए मौसम से किसानों की चिंता दूर हुई। रविवार को जहां दिन भर तेज धूप असर रहा। वहीं सोमवार को भी यही स्थिति रही। सुबह आठ बजे से भगवान भाष्कर ने आंखे तरेरना शुरू कर दी। दिन चढ़ने के साथ धूप का असर तेज होने लगा। जिसके कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। अप्रैल महीने में इस तरह की गर्मी देख लोगों के पसीने छूटने लगे हैं। बाजारों में केवल जरूरी काम वाले लोग ही निकले। तीखी धूप से बचने के लिए लोग जहां गमछे का प्रयोग करते दिखे। वहीं युवतियां छाते और स्कार्फ के सहारे धूप से बचती रही। तेज धूप का असर शाम पांच बजे तक बना रहा। इसके बाद धीरे-धीरे मौसम सामान्य हुआ, लेकिन उमस ने भी लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। लोग पंखे और कूलर के बिना नहीं रह पा रहे हैं। मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को हवाओं की गति सामान्य से धिक करीब 28 से 30 किमी प्रतिघंटा तक रही। वहीं अधिकतम तापमान भी एक डिग्री चढ़कर 39 डिग्री तक पहुंचा। आने वाले दिनों में कड़ी धूप का असर बरकरार रहेगा। बताया कि खेती किसानी से लिहाज से अभी कोई चिंता की बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed