फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Meeting with elites

कप्तान ने की संभ्रांत जनों के साथ बैठक

Thu, 26 Dec 2019 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Meeting with elites
भदोही। गत शुक्रवार को नागरिकता संशोधन बिल के विरोध में निकले जुलूस और उपद्रव के छठें दिन बृहस्पतिवार को डीएम राजेंद्र प्रसाद और पुलिस कप्तान राम बदन सिंह ने पीरखांपुर मदरसा अरबिया मदीनतुल इल्म में नगर के संभ्रांत लोगों के साथ बैठक की। एसपी ने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग मांगा साथ ही लोगों को सीएए बिल के बारे में विस्तार से चर्चा कर लोगो की भ्रांतियों को दूर किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सीएए किसी भारतीय की नागरिकता छीनने वाला बिल नहीं है। इसमे केवल पड़ोसी देशों में प्रताणित लोगों को भारत की नागरिकता देने की मंशा है। इसलिए आश्वस्त रहें और किसी भ्रांति में न आएं। उन्होने यह भी बताया कि इस बिल में अल्पसंख्यकों विशेष कर मुसलमानों का कहीं से अहित नहीं है। बैठक में डीएम ने 20 दिसंबर की घटना पर अफसोस जाहिर किया। और अयोध्या मामले में कोर्ट के फैसले, कश्मीर में धारा 370 हटाए जाने, तीन तलाक बिल जैसे मामलों में भदोही के शांतिपूर्ण समर्थन की प्रशंसा भी की।
विज्ञापन

बैठक में एसपी ने जोर देकर कहा कि जिन लोगों ने कानून हांथ में लिया है उन्हें हर हाल में जेल जाना है। साथ ही आश्वस्त भी किया कि जो लोग निर्दोष हैं उन्हें भयभीत होने की जरुरत नही है। कुछ लोगों की मांग कि पुलिस रात में दबिश न दे इस पर एसपी ने कहा कि तो ऐसे लोगों को हाजिर हो जाना चाहिए। बैठक में उपस्थिति लोगो को सीएए बिल संबंधी पर्ची बांटी गई। बैठक में हाफिज, आलिम, शिक्षकों के अलावा संभ्रांत जन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम आशीष कुमार मिश्र, कोतवाल श्रीकांत राय के अलावा हाफिज परवेज अच्छे, हाफिज तबरेज आलम, हाफिज गुलाम मुस्तफा, मौ.अब्दुस्समद जेयाई, हाफिज असहाब, मौ.अब्दुल कादिर, हाजी शाहिद हुसैन, जमील नेता, परवेज अंसारी, नुरैन खां, हसीब खां, दानिश सिद्दीकी, मोगीस कलाम अंसारी, इरशाद अंसारी, शफीक अहमद, वसीमुल्लाह खां, शाहिद मुन्ना, इमामुद्दीन अंसारी, गुड्डू खालसा, सैयद अरशद अली, फैयाज अहमद, अहमद शाह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed