फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Medical college will be established in the district on PPP model

Bhadohi News: जिले में पीपीपी मॉडल पर स्थापित होगा मेडिकल कॉलेज

Sun, 10 Sep 2023 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Medical college will be established in the district on PPP model
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) माडल पर मेडिकल कालेज स्थापित होगा। इसके लिए दो बड़ी चिकित्सकीय संस्थाओं ने संचालन की इच्छा जताई है। लोस चुनाव से पूर्व इसकी आधारशिला रखे जाने की उम्मीद स्वास्थ्य विभाग ने जताई है।
विज्ञापन

साल 2020 में चिकित्सा सुविधा बढ़ाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिले में मेडिकल कालेज के निर्माण की घोषणा तो कर दी, पर उसके लिए जमीन ही नहीं मिली। तीन चरणों में अलग-अलग स्थानों पर 18 एकड़ जमीन मिली, लेकिन उसे शासन ने अस्वीकृत कर दिया। करीब एक साल तक मामला ठंडे बस्ते में ही रहा। अब पीपीपी मॉडल से मेडिकल कॉलेज चलाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। शासन के निर्देश पर कालेज के अस्पताल के लिए सरपतहां में निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल को फाइनल कर दिया है। मेडिकल कालेज खोले जाने के कारण यहां रहने वाले लोगों को इलाज के लिए अब बड़े शहरों की ओर दौड़ नहीं लगानी होगी। मेडिकल कालेज बनने के बाद यहां आसानी से इलाज की सुविधा मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक ने कहा कि शासन स्तर से पीपीपी मॉडल से मेडिकल कॉलेज स्थापित करने में जिले को भी शामिल किया गया है। दो बड़ी चिकित्सकीय संस्थाओं ने इसके लिए आवेदन किया है। केंद्र सरकार की तरफ से टेंडर जारी होना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि लोक सभा चुनाव से पूर्व इसकी आधारशिला रख दी जाएगी।
विज्ञापन

--------------
इनसेट
स्टांप ड्यूटी में भी मिलेगी छूट
ज्ञानपुर। मेडिकल कालेज स्थापित करने के लिए उपलब्ध कराई जाने वाली जमीन पर उप्र औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2017 के तहत स्टांप ड्यूटी में छूट दी जाएगी। वहीं, मेडिकल डिवाइस पार्क की इकाई स्थापित करने के लिए भी भूमि पर स्टांप ड्यूटी पर छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------------
इनसेट
रेफरल केसों में आएगी कमी
ज्ञानपुर। जिले में मेडिकल कॉलेज बनने से रेफरल केस में कमी आएगी। सैकेंडरी केयर एंड टेरिटरी केयर सेवाओं को नागरिकों के करीब लाया जाएगा। जिससे अब वहां के लोगों को इलाज के लिए दूसरे जिलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed