फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Measuring the ground of memory garden

स्मृति उपवन जमीन की हुई पैमाइश

Wed, 30 Jun 2021 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 07:24 PM IST
विज्ञापन
Measuring the ground of memory garden
एसडीएम भदोही के निर्देश पर राजस्व टीम की ओर से बुधवार को महजूदा में बनने वाले स्मृति उपवन के जमीन की पैमाइश कर्राई। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने एडीएम एसके मिश्रा को सख्त निर्देश दिया था कि महजूदा गांव स्थित आराज नंबर 291 जंगल के नाम से सुरक्षित है। उक्त जमीन स्मृति उपवन के लिए वनविभाग उचित मान रहा है जिसपर कई परिवारों ने अतिक्रमण कर लिया है जिसको अविलंब खाली कराया जाए। राजस्व निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि जंगल के नाम से सुरक्षित जमीन रकबा 2.785 की पैमाइश पारदर्शिता पूर्ण कर ली गई और वन दरोगा शिवलाल सिंह को हस्तांतरित भी कर दिया है। वहीं तहसील प्रशासन की इस कार्रवाई से जहां अतिक्रमणकारियों की सांस अटकी रही और अतिक्रमण हटाने से नुकसान भरपाई की चिंता रही। पैमाइश टीम में हलका लेखपाल शैलेंद्र कुमार, अखिलेश्वर राम तिवारी, हरिकेश पांडेय, रजनीश पाल, सत्येंद्र यादव, राकेश तिवारी, ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय, पुलिस टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed