फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Maximum temperature plunges by five degrees Celsius in 24 hours.

Bhadohi News: 24 घंटे में पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया अधिकतम तापमान

Wed, 06 May 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Maximum temperature plunges by five degrees Celsius in 24 hours.
ज्ञानपुर। पश्चिमी विक्षोभ के असर के बीच मंगलवार को जिले में तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। सुबह जहां करीब 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाओं के बीच कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई, वहीं दोपहर होते-होते मौसम बिल्कुल साफ हो गया और धूप निकल गई। धूप के बाद भी मौसम में नमी बनी रही। इससे अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 32 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमन में भी दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जिले में पांच दिन का येलो अलर्ट जारी किया है। येलो अलर्ट के पहले दिन सोमवार को जहां हवाओं की रफ्तार 25 से 30 किमी प्रतिघंटे रही और बारिश का मौसम रहा, वहीं दूसरे दिन मंगलवार की सुबह से ही मौसम काफी खराब दिखा। सुबह सात से आठ बजे के बीच कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि 10 बजे के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगा और 12 बजे तक धूप निकल गई। हल्की बारिश और धूप के कारण आद्रता से लोगों को दोपहर और शाम के समय हल्की उमस का अहसास हुआ। मौसम विभाग ने आगामी सात मई तक मौसम खराब रहने का अनुमान जताया है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के प्रभारी अजीत चतुर्वेदी ने बताया कि एक सप्ताह से मौसम परिवर्तित हुआ है। जिले में 29 अप्रैल से निरंतर तापमान में कमी देखी जा रही है। आंकड़ों पर गौर करें तो छह दिन में 13 डिग्री सेल्सियस अधिकतम और सात डिग्री सेल्सियस न्यूनतम पारा लुढ़का है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर है। इसके कारण मौसम बदला है। हवा में नमी होने के कारण सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी देखी गई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से घटकर 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से घटकर 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी सात मई तक सतर्क रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed