{"_id":"6ab2d40ac8d2d5c91b0e7855","slug":"mau-beat-ballia-by-219-runs-bhadohi-news-c-295-1-svns1029-152427-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: मऊ ने बलिया को 219 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: मऊ ने बलिया को 219 रन से हराया
विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर आयोजित मैच में शाट लगाता बल्लेबाज। संवाद
नगर के सहादतपुरा स्थित मैदान पर मंगलवार को अंडर-14 क्रिकेट मैच में वेदांत क्रिकेट क्लब मऊ ने बलिया क्रिकेट एकेडमी को 219 रन से पराजित कर दिया। सत्यम पांडेय के शानदार नाबाद शतक और आदित्य सिंह के घातक 5 विकेटों के बदौलत मऊ की टीम ने यह धमाकेदार जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर बलिया क्रिकेट क्लब ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मऊ के कप्तान राजवीर सिंह ने आक्रामक शुरुआत की। मऊ की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में 8 विकेट खोकर 298 रनों का स्कोर खड़ा किया। मऊ की ओर से सत्यम पांडेय ने शतकीय पारी खेलते हुए नाबाद 100 रन बनाए।
उनके अलावा मिथुन ने 47, विवेक ने 37, आदित्य सिंह ने 32, आरव सिंह ने 28 और सौरभ चौहान ने 20 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बलिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए शाहबाज ने 5 विकेट चटकाए, जबकि चीकू, अंश और विशाल को 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलिया क्रिकेट एकेडमी की टीम मऊ के गेंदबाजों के आगे टिक न सकी। पूरी टीम मात्र 71 रनों पर ही सिमट गई। बलिया की ओर से केवल अनमोल 22 रन और अंश 20 रन ही दहाई का आंकड़ा छू सके, जबकि टीम के 6 बल्लेबाज खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। मऊ की ओर से घातक गेंदबाजी करते हुए आदित्य सिंह ने सर्वाधिक 5 विकेट झटके। अमूल्यम ने 2 विकेट लिए, जबकि मिथुन, अमन और अभिनव को 1-1 विकेट मिला।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सत्यम पांडेय (नाबाद 100 रन) और आदित्य सिंह (32 रन व 5 विकेट) को संयुक्त रूप से ‘’मैन ऑफ द मैच’’ चुना गया। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी अंश कुशवाहा व सचिन यादव ने निभाई, जबकि स्कोरर की भूमिका बिलाल ने संभाली।