{"_id":"5f5908b98ebc3e367f12bb92","slug":"mata-rani-temple-opened-after-five-and-a-half-months-bhadohi-news-vns5463043132","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े पांच माह बाद खुला माता रानी का मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े पांच माह बाद खुला माता रानी का मंदिर
विज्ञापन
मंदिर खुलने पर सीता समाहित स्थल सीतामढ़ी में बढ़ी चहल-पहल।
- फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर/सीतामढ़ी। जिले की प्रमुख धार्मिक पर्यटन स्थली सीतामढ़ी लगभग साढ़े पांच महीने बाद बुधवार को दर्शनार्थियों और पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। पहले दिन ही सैलानी पहुंच गए। हालांकि अभी केवल मुख्य मंदिर को ही खोला गया है। 108 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा और शिवमंदिर को नहीं खोला गया है। पांच महीने बाद मंदिर खुलने को लेकर लोगों में उत्साह दिखा।
श्री सीता समाहित स्थल मंदिर बुधवार को दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया गया। मुख्य मंदिर का पट खुलते ही श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के चेहरे खिल गए। कई सैलानी जगतजननी के दर्शन के लिए पहुंच गए। मंदिर खुलने से श्रद्धालुओं सहित स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। कोरोना काल में लॉकडाउन के प्रथम चरण से ही मंदिर को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया था। मंदिर खुलने के पहले ही दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता रानी के दर्शन पूजन कर निहाल हो गए। मंदिरों के कपाट पूरे 168 दिनों तक बंद रहने के लंबे अंतराल के बाद 169 वें दिन बुधवार को दर्शन पूजन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की शर्त के साथ खोला गया।
मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन पूजन के लिए काफी बेहतर व्यवस्था की गई है। मंदिर खुलने की खबर पर स्थानीय दुकानदारों के मुरझाए चेहरों पर मुस्कान आ गई। महीनों से बंद पड़ी दुकानें सजने लगी हैं। 25 मार्च से मंदिर का कपाट बंद किया गया था। पुजारी सुबह शाम मंदिर में आरती पूजन कर बंद कर देते थे। प्रदेश में लॉकडाउन खुलने के बाद मंदिर खुल गए थे, लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने मंदिर बंद रखने का निर्णय लिया था। पिछले तीन माह से दूरदराज के जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और सैलानियों का आगमन शुरू हो गया था, लेकिन मंदिर बंद रहने से लोगों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा था। मंदिर के आसपास तमाम दुकानें हैं, जो बंद पड़ीं थीं। दुकानदारों की माली हालत खराब हो गई थी। प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि बुधवार को मुख्य मंदिर के एक तल को दर्शन-पूजन के लिए खोला गया है। बाकी मंदिर अभी बंद रखा गया है।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर रहेगा बंद
सीतामढ़ी। बुधवार को सीतामढ़ी के माता सीता का मुख्य मंदिर दर्शन पूजन के लिए खोल दिया गया, लेकिन मंदिर के निचले तल में स्थापित मां सीता मंदिर, 108 फीट ऊंचे श्री हनुमान जी की मूर्ति, शिव मंदिर, गेस्ट हाउस, पार्क आदि अब भी बंद हैं। पहले दिन ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। ट्रस्ट की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग के साथ सैनिटाइजर उपलब्ध कराया गया है। मंदिर के सेवादारों को देखरेख में लगाया गया है। प्रबंधक के अनुसार अभी सिर्फ मुख्य मंदिर के प्रथम तल स्थित मंदिर में ही दर्शन पूजन होगा। अगले कुछ दिनों में और मंदिरों को खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
तीर्थयात्रियों में दिखी खुशी
मंदिर में दर्शन करने मध्य प्रदेश के सीधी से परिवार संग आईं रेखा सिंह ने कहा कि यह मेरा परम सौभाग्य है कि आज ही मंदिर खुला और मुझे दर्शन मिल गया। माता रानी का दर्शन कर जीवन कृतार्थ हुआ। प्रयागराज की सुष्मिता और नमिता के कहा कि माता सीता का दर्शन कर अपार खुशी मिली।