फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Master Plan 2041: 50 percent people are worried about land acquisition

महायोजना 2041 : 50 फीसदी लोगों को जमीन अधिग्रहण की सता रही चिंता

Wed, 13 Nov 2024 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:52 AM IST
विज्ञापन
Master Plan 2041: 50 percent people are worried about land acquisition
जिले में भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के गठन के बाद पहली बार बने महायोजना-2041 को लेकर 50 फीसदी से अधिक लोगों को अपने जमीन के अधिग्रहण की चिंता सता रही है। बीडा मास्टरप्लान को लेकर कुल 7122 आपत्तियां आई थीं। आपत्तियों के निस्तारण के लिए गठित पांच सदस्यीय टीम ने इसकी शिकायतों की अलग-अलग सूची बनाई है। जिसमें सबसे अधिक शिकायतें भूमि अधिग्रहण संबंधित हैं। बीडा अब शिकायतों के अनुसार लोगों को बुलाकर उसका निस्तारण करेगी।
विज्ञापन

जिले में भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) का गठन वर्ष 1981 में हुआ था। बीडा के गठन के बाद पहली बार बीडा ने क्षेत्र के सुनियोजित विकास के लिए मास्टर प्लान-2041 तैयार किया। जिसके तहत बीडा के कुल अधिसूचित क्षेत्र 318 वर्ग किमी में से 51.97 वर्ग किमी को ही प्रस्तावित मास्टर प्लान में शामिल किया गया है। जिसमें कुल 126 गांव शामिल हैं। शामिल गांवों में तीन औराई तहसील के, चार मड़ियाहूं (जौनपुर) तहसील और बाकी 119 गांव भदोही तहसील क्षेत्र के हैं।
विज्ञापन

मास्टर प्लान बन जाने के बाद गत 9 सितंबर तक लोगों से आपत्तियां और सुझाव मांगे गए थे। इसमें कुल 7122 आपत्तियां आई। जिलाधिकारी विशाल सिंह के निर्देश पर इनके निस्तारण के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन हुआ। जिसने शिकायतों को उसकी प्रवृत्ति के अनुसार अलग-अलग किया। बीडा के अधिशासी अभियंता आरडी भारती ने बताया कि प्राप्त शिकायतों में करीब 50 फीसदी से अधिक लोगों को इस बात का डर है कि बीडा उनकी जमीन का अधिग्रहण कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभी आपत्तियों को पढ़ने के बाद उनका अलग-अलग वर्गीकरण कर लिया गया है। जिसमें काफी समय लगा, लेकिन अब पूरा हो चुका है। कहा कि अब अलग-अलग आपत्ति वर्ग को अलग-अलग पूर्व निर्धारित तिथि पर बीडा कार्यालय में बुलाया जाएगा। गठित पांच सदस्यीय समिति सुनवाई कर उनकी समस्याओं का निस्तारण करेगी।

-------------------

आपत्तियों के निस्तारण के लिए बनी कमेटी
अधिशासी अभियंता आरडी भारती ने बताया कि आपत्तियों के निस्तारण के लिए गठित पांच सदस्यीय कमेटी में प्रभारी मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी, अधिशासी अभियंता बीडा के अलावा अपर जिलाधिकारी और एक सदस्य मंडलायुक्त स्तर से होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed