{"_id":"672a2634e0899836b205d556","slug":"married-woman-dies-due-to-electric-shock-her-parents-suspect-murder-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: करंट की चपेट में आयी विवाहिता की मौत, मायके वालों ने जतायी हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: करंट की चपेट में आयी विवाहिता की मौत, मायके वालों ने जतायी हत्या की आशंका
Tue, 05 Nov 2024 07:36 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 05 Nov 2024 07:36 PM IST
सार
भदोही के गोपीगंज स्थित निर्माणाधीन मकान में बिजली का करंट लगने से विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर मायके वाले पहुंचे औ हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
करंट से विवाहिता की मौत, अस्पताल पर जमा भीड़
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के भगवानपुर चौथार गांव में निर्माणाधीन मकान में विद्युत करंट की चपेट में आने से विवाहिता की मौत हो गयी। मायके वालों ने बेटी की हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कोतवाली के भगवानपुर चौथार निवासी रामलखन सरोज के मकान निर्माण का कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी मैना देवी (24) अपने काम में व्यस्त थी। इस बीच मकान में लगे लोहे के साह में उतर रहे विद्युत करंट की चपेट में आ गयी।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आयी विवाहिता बुरी तरह से झुलस गयी। मौके पर उपस्थित पति समेत अन्य ससुरालीजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोपीगंज पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर मायके वालों को सूचना मिली तो वे तत्काल गांव पहुंचे। उन्होंने बेटी के हत्या की आशंका जतायी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन