फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Married woman died in suspicious circumstances

संदिग्ध हाल में विवाहिता की मौत

Wed, 16 Jun 2021 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Married woman died in suspicious circumstances
भदोही। कोतवाली अंतर्गत नगर के जलालपुर में मंगलवार की शाम एक विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत हो गई। विवाहिता का शव घर में पंखे के सहारे फंदे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं की बल्कि हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया गया है। घटना के बाद से घर के पुरुष घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस ने पूछताछ के लिए घर की तीन महिलाओं को उठाया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक अशफाक पुत्र मुश्ताक की शादी लगभग ढाई महीने पूर्व एखलाक की पुत्री दिलकुशा (22) के साथ हुई थी। विवाहिता के भाई टोनी मंसूरी के अनुसार शादी के बाद से बहन के ससुराल वाले कार और मोटर साइकिल दहेज में न मिलने का ताना दे रहे थे। हर रोज मेरी बहन को जलील करते, मारते पीटते, मायके से दहेज में कार लाने को कहते थे। यह सब उनकी बहन रोते बिलखते बताती थी। लोग मारते पीटते थे लेकिन मेरी बहन किसी तरह वहीं पड़ी रही। भाई ने यह भी कहा कि हम लोग सोचते थे कि शायद कुछ दिन और बीतने पर ससुराल वालों को मेरी बहन पर दया आ जाए लेकिन ऐसा नहीं हुआ और आज मेरी बहन को मार कर पंखे से लटका कर हम लोगों को खबर की।
विज्ञापन

भाई ने यह भी बताया कि मेरी बहन की मौत दोपहर में ही हुई है लेकिन शाम को 8 बजे मायके वालों को मौत की सूचना दी गई। हम लोग पुलिस को सूचित कर पहुंचे तो देखा कि मेरी बहन के शरीर पर लाठी डंडे से पीटे जाने के निशान साफ झलक रहे थे। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने प्राथमिक छानबीन के बाद शव को पंखे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। कोतवाल विजय प्रताप ने कहा कि मामला हत्या का है। शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ जाने के बाद कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मायके वालों ने मौखिक हत्या के आरोप लगाए हैं। तहरीर मिलने के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजिकृत कर जांच की जाएगी। उधर घटना के बाद से ससुराल के सभी पुरुष घर छोड़ कर फरार हो गए थे। पुलिस तीन महिलाओं को पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed