फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Manager sued for not giving building for shelter home

शेल्टर होम के लिए बिल्डिंग न देने पर प्रबंधक पर मुकदमा

Fri, 08 May 2020 03:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Manager sued for not giving building for shelter home
ऊंज। कोरोना संक्रमण काल में प्रशासन का सहयोग न करना एक शैक्षणिक संस्थान को भारी पड़ गया। बाहर से जिले में आ रहे प्रवासियों के ठहरने के लिए शेल्टर होम के रूप में इस्तेमाल करने के लिए भवन न देने पर जिला प्रशासन ने संस्थान के प्रबंधक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने की खातिर जिला प्रशासन जुटा है। इस क्रम में बाहर से आने वाले प्रवासियों के ठहरने के लिए प्रशासन व्यवस्था कर रहा है। इसके लिए विभिन्न विद्यालयों के भवन और प्रतिष्ठान अधिग्रहीत किए जा रहे हैं। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर ऊंज सीमा पर स्थित रामदेव पीजी कॉलेज से सटे एक अन्य शैक्षणिक संस्थान को भी प्रशासन ने शेल्टर होम बनाने के लिए अधिग्रहण करना चाहा। लेकिन, प्रबंधक ने भवन देने से इनकार कर दिया। उसका कहना था कि कोई और भवन ले लिया जाए। इस पर जिलाधिकारी राजेंद्र प्रसाद ने बृहस्पतिवार देर रात संस्था के प्रबंधक अजय मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया। ऊंज थाने के एसओ राम दरश ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed