फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Man exploiting nature for his selfishness: Dr. Shikha

अपने स्वार्थ में प्रकृति का दोहन कर रहा मनुष्य : डॉ. शिखा

Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Man exploiting nature for his selfishness: Dr. Shikha
सुरियावां। स्वस्थ जीवन को सुरक्षित रखने में प्रत्येक जनमानस को पौधरोपण करना अनिवार्य है। यह बातें बुधवार को बीपीएमजी स्कूल सुरियावां पहुंची प्रधान आयकर आयुक्त प्रयागराज डॉ. शिखा दरबारी ने कहीं। उन्होंने अपर आयकर आयुक्त वाराणसी परिक्षेत्र लियाकत अली, सहायक आयकर अधिकारी भदोही सुनील कुमार सिंह के साथ पौधरोपण किया।
विज्ञापन

प्रधान आयकर आयुक्त प्रयागराज डॉ. शिखा दरबारी ने बताया कि जागरूकता के अभाव में मनुष्य अपने स्वार्थ के लिए प्रकृति का दोहन कर रहा है। जिसका दुष्परिणाम भी मानव प्रजाति को भुगतना पड़ रहा है। आज जितनी तेजी से पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उतनी ही तेजी से महामारी फैलती जा रही है। बताया कि आगामी दिनों से वैश्विक तौर पर पौधरोपण महाअभियान चलाया जाएगा। जिसमें जन-जन की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। नगर पंचायत अध्यक्ष विनय चौरसिया ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष शेषधर गुप्ता, जटाशंकर मौर्य, रोहित चौरसिया, रमाकांत गुप्ता, प्रवीण चौरसिया, फरहीन अंसारी, अब्दुल रऊफ हाशमी, गणेश जायसवाल समेत बड़ी संख्या में सभ्रांतजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed