{"_id":"5ef23fb18ebc3e42ee104aa3","slug":"making-suchi-bhadohi-news-vns531848231","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित युवकके संपर्क में आए लोगो की बन रही सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित युवकके संपर्क में आए लोगो की बन रही सूची
विज्ञापन
भदोही। नगर क्षेत्र के लोहराना गली में गत दिनों एक युवक के कोरोना पाजिटिव पाए जाने के बाद स्वास्थ्य महकमा संक्रमण रोकने को लेकर गंभीर हो गया है। इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अब उक्त युवक के संपर्क में आए लोगों की जांच कराने के लिए लोगों को चिन्हित कर रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा.वीके सिंह ने बताया कि फिलहाल 11 लोगो की सूची बनाई गई है।
जिनका स्वाब बुधवार को लिया जाएगा। डाक्टर ने बताया कि जानकारी मिली है कि संक्रमित युवक कई दिन से घर पर था। इस दौरान वह घर के लोगो के अलावा किन किन लोगों के संपर्क में आया था इसकी जानकारी कर उनके स्वाब लेकर जांय कराया जाना है। बताया कि संक्रमित युवक लोहराना गली का था। यह गली शहर के अतिव्यस्त इलाके में पड़ता है।
जिसके आस पास चकइनायत गली, कटरा बाजार, चकसैफ आदि मोहल्ले हैं। मालूम किया जा रहा है कि उक्त युवक अपने घर के बाहर के लोगों के भी संपर्क में आया होगा। ऐसे में सीएचसी की टीम ने मंगलवार को सूची बनाई है। मंगलवार को भी सूची में कुछ नाम जोड़ने के बाद शाम को स्वाब जांच के लिए भेजा जाएगा।